UPI Transaction Limit Rule: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की MPC मीटिंग 8 अगस्त 2024 को खत्म हुई, जिसमें ब्याज दरों को लगातार 9वीं बार स्थिर रखा गया. MPC अध्यक्ष गवर्नर शक्तिकांत दास ने बयान में टैक्स पेमेटं के लिए UPI लिमिट को बढ़ाने का ऐलान किया. इसे 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया. हालांकि, नॉर्मल UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया. बता दें कि 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) लॉन्च किया था, जिसके बाद इसके इस्तेमाल में तेजी से ग्रोथ दर्ज की गई है.
रेगुलर UPI ट्रांजैक्शन के लिए हर दिन की लिमिट 1 लाख रुपए तय की गई है. इस लिमिट को पार करने का कोई भी प्रयास 24 घंटे की वेटिंग पीरियड को ट्रिगर करेगा. इसके अलावा एक दिन में सभी UPI ऐप और बैंक अकाउंट में 10 ट्रांजैक्शन की कुल लिमिट है.
सरकारी बैंकों की क्या है UPI लिमिट?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रतिदिन 10 ट्रांजैक्शन की लिमिट के साथ 1,00,000 रुपए की UPI ट्रांजैक्शन लिमिट तय किया है. इसी तरह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी हर कस्टमर पर 1,00,000 रुपए की हर दिन की UPI ट्रांजैक्शन लिमिट तय किया है. पंजाब एंड सिंध बैंक अपने ग्राहकों को UPI के माध्यम से प्रतिदिन 1,00,000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन की लिमिट तय की है. इन बैंकों के लिए प्रति ट्रांजैक्शन की रकम भी 1 लाख रुपए तक सीमित है.

प्राइवेट बैंक में UPI लिमिय क्या है?
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में भी UPI ट्रांजैक्शन के लिए भी ऐसी ही लिमिट्स हैं. उदाहरण के लिए IDBI बैंक और करूर वैश्य बैंक दोनों ने प्रति ट्रांजैक्शन 100,000 रुपए तय की है. ग्राहकों के लिए प्रति ट्रांजैक्शन 100,000 रुपए तक और प्रति दिन 100,000 रुपए भेज सकते हैं.
ज्यादातर प्राइवेट बैंकों के लिए 24 घंटे के भीतर UPI के जरिए से डेबिट फंड ट्रांसफर या P2पP के लिए कुल ट्रांजैक्शन लिमिट भी 1 लाख रुपए है. इसमें एक दिन में प्रति बैंक अकाउंट से अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन शामिल हैं.
कैपिटल मार्केट, बीमा और फॉरेन रेमिटेंस जैसे स्पेशल टाइप के UPI ट्रांजैक्शन के लिए अधिकतम मिलिट 2 लाख रुपए तय की गई है. आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) और रिटेल डायरेक्ट स्कीम ट्रांजैक्शन के लिए अपर लिमिट 5 लाख रुपए प्रति ट्रांजैक्शन है. NPCI आदेश दिया है कि UPI के जरिए नॉर्मल ट्रांजैक्शन की अपर लिमिट 1 लाख रुपए प्रति ट्रांजैक्शन होनी चाहिए.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications