UPI Transaction Limit Changes: अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आज से आपके लिए बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो आपके लिए फायदे की बात है।

अब आप चाहें तो यूपीआई के ज़रिए हर दिन 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज, 15 सितंबर से बड़े लेनदेन की सीमा बढ़ा दी है। इससे पहले यह सीमा 5 लाख रुपये तक थी, लेकिन अब इसे दोगुना कर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।
हालांकि इस बात का खास ध्यान रखना चाहए कि यह बदलाव विशेष रूप से वेरिफाइड मर्चेंट्स के लिए लागू हुआ है। यानी सबसे जरूरी बात कि हर UPI पेमेंट की लिमिट फिलहाल नहीं बदली गई है बल्कि यह बदलाव P2P नहीं, बल्कि सिर्फ पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।
P2M और P2P में क्या अंतर है?
P2M (Person-to-Merchant) का मतलब होता है जब कोई व्यक्ति किसी दुकान, सर्विस प्रोवाइडर या मर्चेंट को पेमेंट करता है। अब एनपीसीआई ने इसी की डेली लिमिट बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है, जो पहले 5 लाख रुपये तक थी।
P2P (Person-to-Person) का मतलब होता है जब एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है। वर्तमान में इसकी लिमिट प्रतिदिन 1 लाख रुपये ही है।
किन लोगों और सेक्टर्स को होगा ज्यादा फायदा?
UPI लिमिट बढ़ने से कई सेक्टर्स को फायदा होगा। इंश्योरेंस, इन्वेस्टमेंट, क्रेडिट कार्ड बिल, ट्रैवल बुकिंग और लोन रीपेमेंट जैसी चीजें UPI से तुरंत और सिक्योर तरीके से हो जाएंगी।
ट्रैवल बुकिंग से जुड़े लोग फ्लाइट या ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए एक बार में 5 लाख और पूरे दिन में 10 लाख रुपये तक UPI पेमेंट किया जा सकेगा। वहीं, ज्वेलरी खरीदने पर अब एक ट्रांजैक्शन में 2 लाख और पूरे दिन में 6 लाख तक का पेमेंट कर सकेंगे। क्रेडिट कार्ड बिल की बात करें तो नए नियम लागू होने के बाद UPI से 5 लाख रुपये तक का बिल एक बार में भर सकेंगे जबकि पूरे दिन की लिमिट 6 लाख है।
लोन रीपेमेंट और EMI की बात करें तो अब UPI से एक बार में 5 लाख और पूरे दिन में 10 लाख रुपये तक लोन चुका सकते हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस सेक्टर में म्यूचुअल फंड, शेयर या बीमा प्रीमियम के लिए अब प्रति ट्रांजेक्शन 5 लाख और दिनभर में 10 लाख रुपये तक की लिमिट होगी।
अलग-अलग पेमेंट ऐप्स के लिए कितनी है लिमिट?
NPCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि UPI ऐप्स की मौजूदा लिमिट्स पहले की तरह लागू रहेंगी। यदि PhonePe की बात करें तो यहां पर मिनिमम KYC 10,000 रुपये प्रतिदिन, फुल KYC 2 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और 4 लाख रुपये प्रतिदिन रहेगा।
वहीं, Paytm की बात करें तो इस पर 1 लाख रुपये प्रतिदिन, प्रति घंटे 20,000 रुपये और अधिकतम 5 ट्रांजैक्शन रहेंगे। इसके अलावा, Google Pay (GPay) पर 1 लाख रुपये प्रतिदिन कर सकते हैं और एक दिन में अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
