Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट के लिए ये हफ्ता धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि एक के बाद एक पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं. इस हफ्ते कुल 9 कंपनियों के IPO खुलेंगे. इसमें 2 इश्यू पहले से ही खुले हैं. जबकि मेन बोर्ड इक्सिगो की लिस्टिंग होगी, जोकि 18 जून को होगी. बता दें कि इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत 18 जून यानी मंगलवार से होगी. क्योंकि 17 जून को बकरीद की वजह से बाजारों में छुट्टी है. तो चलिए जान लेते हैं इस हफ्ते खुलने वाले IPO की डीटेल्स....
DEE Piping Systems IPO
कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 418.01 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. IPO 19 जून से खुल जाएगा, जोकि 21 जून को बंद होगा. इसके प्राइस बैंड 193 रुपए से 203 रुपए फिक्स किया गया है. बोली लगाने वाले निवेशकों को एक लॉट में 73 शेयर मिलेंगे. शेयर 26 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होगा.
GEM Enviro IPO
SME बोर्ड पर खुलने वाले इस IPO में निवेशक 19 जून से पैसा लगा सकते हैं, जोकि 21 जून को बंद हो जाएगा. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 44.93 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड 71 रुपए से 75 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 1600 शेयर मिलेंगे. शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 26 जून को होगी.
Falcon Technologies India IPO
पब्किल इश्यू 19 जून को खुलेगा और 21 जून को बंद हो जाएगा. इसके प्राइस बैंड 92 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 1200 शेयर मिलेंगे. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 13.69 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. शेयर 26 जून को NSE SME पर लिस्ट होगा.

Durlax Top Surface IPO
कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 40.80 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. ये IPO 19 जून से खुलेगा और 21 जून को बंद हो जाएगा. प्राइस बैंड 65 रुपए से 68 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 2000 शेयर मिलेंगे. शेयर की लिस्टिंग NSE SME पर 26 जून को होगी.
Winny Immigration IPO
ये पब्लिक इश्यू 20 जून को खुलेगा और 24 जून को बंद हो जाएगा. इसके लिए प्राइस बैंड 140 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. लॉट साइज 1000 शेयरों का है. कंपनी IPO के जरिए 91.28 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. फिर 27 जून को NSE SME पर लिस्ट हो जाएगा.
Stanley Lifestyles IPO
लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल IPO के जरिए 537 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. IPO 21 जून को खुलने वाला है, जोकि 25 जून को बंद हो जाएगा. इसके लिए प्राइस बैंड 351 से 369 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. निवेशकों को हर लॉट में 40 शेयर मिलेंगे. शेयरों की लिस्टिंग 28 जून को होगी.
Medicamen Organic IPO
ये पब्किल इश्यू 21 जून से खुलकर 25 जून को बंद होगा. कंपनी की योजना 10.54 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिए प्राइस बैंड 32 रुपए से 34 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. लॉट साइज 4000 शेयरों का है. शेयर NSE SME पर 28 जून को लिस्ट होगा.
Dindigul Farm Product IPO
कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 34.83 करोड़ रुपए जुटाने की है, जोकि 20 जून से खुलेगा. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 24 जून को बंद होगा. IPO के लिए 51 से 54 रुपए प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. 2000 शेयरों का लॉट साइज है. शेयर 27 जून को BSE SME पर लिस्ट होगा.
GP Eco Solutions India IPO
IPO 14 जून से ही खुल चुका है, जोकि 19 जून को बंद हो जाएगा. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 30.79 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. 24 जून को शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट होगा. अब तक इश्यू 61.92 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है.
United Cotfab IPO
कंपनी IPO के जरिए 36.29 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 70 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. IPO 13 जून से खुला है, जोकि 19 जून को बंद हो जाएगा. एक लॉट में निवेशकों को 2000 शेयर मिलेंगे. अब तक इश्यू 8.68 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications