नई दिल्ली। रेनॉल्ट ने अक्टूबर 2020 में कार खरीदने वालों को 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का ऑफर दिया है। अगर रेनॉल्ट की कार 31 अक्टूबर तक बुक कराते हैं, तो भी इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को रेनॉल्ट डस्टर और रेनॉ रेनॉल्ट ट्राइबर खरीदने पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा अगर खरीदार लोन लेना चाहे तो उसे 3.99 फीसदी ही ब्याज देना होगा।
आइये जानते हैं किस मॉडल पर रेनॉल्ट कितनी छूट दे रही है
रेनॉल्ट ग्राहकों को रेनॉल्ट डस्टर के आरएक्सएस वेरिएंट की खरीद पर 25 हजार रुपये की नकद छूट दे रही है। वहीं, इसके दूसरे सभी वेरिएंट पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट भी दे रही है। साथ ही कॉर्पोरेट ऑफर के तहत 30,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी देगी।
जानिए रेनॉल्ट आरएक्सई पर कितनी मिल रही छूट
रेनॉल्ट के कहा कि रेनॉल्ट डस्टर आरएक्सई की खरीद पर 50 हजार रुपये का कैश बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 हजार रुपये का अतिरिक्त लॉयल्टी बेनिफिट भी मिलेगा।
जानिए रेनॉल्ट डस्टर टर्बो पर कितनी है छूट
रेनॉल्ट ने बताया है कि वह रेनॉल्ट डस्टर टर्बो पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट ही दे रही है। लेकिन साथ में 50,000 किलोमीटर तक का मेंटेनेंस कॉस्ट भी कवर करेगी। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में जरूर इस कार की खरीद पर 30,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट लिया जा सकता है।
जानिए रेनॉल्ट ट्राइबर और क्विड पर कितनी है छूट
रेनॉल्ट ट्राइबर खरीदने पर 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के अलावा 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं रेनॉल्ट ट्राइबर के आरएक्सई वेरिएंट पर 10000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा वेरिएंट्स पर 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा रेनॉल्ट क्विड के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर फ्लैट 15,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी लिया जा सकता है। हालांकि रेनॉल्ट क्विड के स्टैंडर्ड और आरएक्सई वेरिएंट पर 10000 रुपये का डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
