नई दिल्ली, मार्च 9। अगर कोई शेयर 1 लाख फीसदी से अधिक रिटर्न दे दे तो इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि उस शेयर ने निवेशकों का पैसा 1000 गुना से अधिक कर दिया है। यानी 1 रु के 1000 रु से अधिक बना दिए। 10 रु के 10000 रु, 100 रु के 1 लाख रु, 1000 रु के 10 लाख रु और 10000 रु के बना दिए 1 करोड़ रु। आप सोच रहे होंगे कि भला यह भी संभव है। जी हां यह संभव है। एक शेयर ने अक्टूबर से अब तक की ही अवधि में 1 लाख फीसदी से अधिक रिटर्न दे दिया है। आगे जानिए शेयर की डिटेल।
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग
ये शेयर है एसईएल मैन्युफैक्चरिंग। इसके बारे में हम पाठकों पहले भी कुछ खबरों में दे चुके हैं। पर इस शेयर का रिटर्न लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि यह लगातार ऊपरी सर्किट छू रहा है। आज भी यह 5 फीसदी की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुंच गया था। ये शेयर मार्केट में 27 अक्टूबर को केवल 0.35 रु के स्तर पर आया था। जबकि आज इस शेयर की कीमत 395.25 रु हो गयी है।
10 हजार रु के 1 करोड़ रु से अधिक
0.35 रु के स्तर से 395.25 रु तक पहुंचने में एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर ने 112,828.57 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों के 10 हजार रु को 1.12 करोड़ रु से भी अधिक बना दिया है। 395.25 रु के स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 13.10 करोड़ रु है। 395.25 रु का स्तर इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर भी है।
पेनी स्टॉक
अगर पेनी स्टॉक शेयर के फंडामेंटल्स को अच्छी तरह से समझा जाए और शेयर आशाजनक लगे तो यह आपकी जेब के लिए काफी आकर्षक हो सकता है। हालांकि इन्हें ढूंढना मुश्किल है लेकिन ये अच्छे दांव हो सकते हैं। ऐसे ही शेयरों में से एक है एसईएल मैन्युफैक्चरिंग। ये शेयर लगातार ऊपर भाग रहा है।
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस
एसईएल या एसईएल मैन्युफैक्चरिंग एक प्रमुख वर्टीकल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल समूह है, जो विभिन्न टेक्सटाइल सब-सेगमेंट में काम कर रही है। इनमें कताई, बुनाई, यार्न और फैब्रिक की प्रोसेसिंग से लेकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स तक की सुविधाएं हैं। इनमें टेरी तौलिए और तैयार वस्त्र शामिल हैं। तीसरी तिमाही में केवल मामूली सुधार को देखते हुए कंपनी की वित्तीय स्थिति को बहुत आशाजनक नहीं माना जा रहा है। कंपनी को 37.23 करोड़ रु के (2020 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही) मुकाबले 2021 की समान तिमाही में 28.25 करोड़ रु का नुकसान हुआ।
शेयर बाजार के लिए टिप्स
सबसे महत्वपूर्ण शेयर बाजार टिप किसी कंपनी के बारे में पूरी तरह से रिसर्च करना है। आपको उसकी मार्केट कैपिटल, शुद्ध इनकम, इनकम में वृद्धि, डेब्ट टू इक्विटी रेशियो, प्राइस टू इनकम अनुपात और डिविडेंड जारी करना, स्टॉक स्प्लिट आदि जैसे विभिन्न स्टैंडर्ड को देखना चाहिए। एक निवेशक के रूप में, आप कम कीमत वाले शेयरों में निवेश करने के लिए ललचा सकते हैं। ये स्टॉक, जिन्हें पेनी स्टॉक के रूप में भी जाना जाता है, लाभप्रद दिखाई दे सकते हैं, लेकिन इनमें बड़े जोखिम भी होते हैं। आपको समझना चाहिए कि उनकी कम कीमत का एक कारण होना चाहिए, विशेष रूप से उनके घाटे में चल रहे वित्तीय प्रदर्शन।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications