नयी दिल्ली। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिलाओं की फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए एक स्पेशल महिला बचत खाता शुरू करने का ऐलान किया है। इस स्पेशल बचत खाते को गरिमा बचत खाता नाम दिया गया है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। अच्छी बात यह है कि इस बचत खाते पर महिलाओं को अधिकतम 7 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। 7 फीसदी ब्याज दर मौजूदा एफडी ब्याज दरों से अधिक है। गरिमा बचत खाते पर महिलाओं को कई और भी बेनेफिट मिलेंगे।
जानिए गरिमा बचत खाते के बेनेफिट
गरिमा बचत खाते के जरिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का उद्देश्य फाइनेंशियल तौर पर जागरूक और आर्थिक रूप से एक्टिव महिलाओं को सर्विस प्रोवाइड करना है ताकि वे अपनी दिन-प्रतिदिन की बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर सकें। ये अपने आप में एक खास किस्म का अकाउंट है, जिससे कामकाजी और छोटे बिजनेस करने वाली महिलाओं को काफी फायदा होगा।
मिलेंगे कई अनलिमिटेड फायदे
गरिमा बचत खाते में महिलाओं को अधिक कैश जमा करने और फ्री अनलिमिटेड कैश निकासी की सुविधा मिलेगी। महिलाएं बैंक की किसी भी शाखा से बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड कैश निकाल सकेंगी। ये सुविधा नॉन-होम ब्रांच में भी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अनलिमिटेड मुफ्त एनईएफटी और आरटीजीएस लेनदेन कर सकेंगे।
मिलेगा रूपे डेबिट कार्ड
गरिमा बचत खाते पर महिलाओं को रूपे डेबिट कार्ड भी मिलेगा, जो कई अन्य बेनेफिट से लिंक होगी। खाताधारकों को एक पर्सनलाइज्ड चेक बुक मिलेगी, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गयी हैं। कुछ अन्य फायदों में पर्चेज प्रोटेक्शन, एक कॉल पर कार्ड ब्लॉक सहित बिल भुगतान, मनोरंजन और लाइफस्टाइल पर ऑफ़र भी मिलेंगे।
2017 में शुरू हुआ था बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फरवरी 2017 में बेंगलुरु में पायलट शाखाओं के साथ अपना बैंकिंग कारोबार शुरू किया था। आज इसकी 575 शाखाएं हैं। जबकि बैंक का नेटवर्क देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैला हुआ है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक काफी सफलता के साथ एक विशाल जन-बाजार बैंक बन गया है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी है।
एफडी पर ब्याज दर
इंडसइंड बैंक और आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागिरकों को एक साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं, जबकि सामान्य नागरिकों को इस अवधि में 6.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी, डीसीबी बैंक 6.55 फीसदी और बंधन बैंक 6.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। ये तीनों बैंक सामान्य नागरिकों को क्रमश: 6.25 फीसदी, 6.05 फीसदी और बंधन बैंक 5.75 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। यानी उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की बचत खाते पर 7 फीसदी ब्याज दर एफडी ब्याज दरों से अभी अधिक है। बैंक ऑफ इंडिया सामान्य नागरिकों को 5.25 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों को 5.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसी तरह पंजाब एंड सिंध बैंक 5.25 फीसदी और 5.75 फीसदी, यूनियन बैंक भी 5.25 फीसदी और 5.75 फीसदी, केनरा बैंक 5.2 फीसदी और 5.7 फीसदी और इंडियन ओवरसीज बैंक 5.15 फीसदी और 5.65 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications