Credit Card Usage Tips: आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर किसी की जरूरत बन चुका है। शॉपिंग हो, बिल पेमेंट या फिर ट्रैवल बुकिंग, लोग कैश की बजाय क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना पसंद करते हैं। हालांकि इसे संभालना उतना ही मुश्किल भी हो सकता है। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा कार्ड रखने से खर्च बढ़ेगा, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर दो क्रेडिट कार्ड आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

ज्यादा रिवॉर्ड्स और कैशबैक
अगर आपके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं, तो आपको अलग-अलग कैटेगरी में ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक मिल सकता है। उदाहरण के लिए, आप एक कार्ड का इस्तेमाल ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए करें और दूसरे कार्ड का यूज ऑनलाइन शॉपिंग या ट्रैवल बुकिंग में। इस तरह दोनों कार्ड्स पर अलग-अलग ऑफर्स का फायदा मिलेगा और आपके पास ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स इकट्ठा होंगे। इन पॉइंट्स को बाद में वाउचर, कैशबैक या डिस्काउंट में इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्रेडिट स्कोर होगा मजबूत
क्रेडिट कार्ड का समय पर भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) बढ़ता है। अगर आपके पास दो कार्ड हैं और दोनों के बिल समय से क्लियर करते हैं, तो बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस पर आपकी अच्छी छवि बनती है। इसका फायदा आपको भविष्य में लोन या किसी बड़े फाइनेंशियल प्रोडक्ट लेने में मिल सकता है।
प्रीमियम सुविधाओं का फायदा
कई बार दूसरा क्रेडिट कार्ड प्रीमियम कैटेगरी का होता है। इससे आपको देश-विदेश के एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री, होटल और रेस्टोरेंट में एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, फ्लाइट टिकट्स पर ऑफर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका ट्रैवल और डाइनिंग अनुभव बेहतर होगा बल्कि खर्च भी कम होगा।
खर्च और बजट मैनेजमेंट आसान
दो कार्ड होने का फायदा यह भी है कि आप अपने खर्च को अलग-अलग कैटेगरी में बांट सकते हैं। जैसे कि एक कार्ड का इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरतों के लिए और दूसरा कार्ड बड़े खर्चों के लिए। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपने किस महीने कितना खर्च किया और किस सेक्शन में ज्यादा पैसा गया।
गलत इस्तेमाल से बढ़ेगा कर्ज
हालांकि दो या ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने के नुकसान भी हैं। अगर आप एक कार्ड से दूसरे कार्ड का बिल भरने की आदत डालते हैं तो कर्ज का बोझ तेजी से बढ़ सकता है। कई बार छिपे हुए चार्जेस और ब्याज दरें आपकी जेब पर भारी पड़ जाते हैं। इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है।
जिम्मेदारी से करें इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। लेकिन लापरवाही करने पर यह बोझ भी बन सकता है। इसलिए कार्ड का इस्तेमाल करते समय खर्च पर कंट्रोल रखें और समय पर बिल भरें। सही प्लानिंग से आप इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे और यह आपके लिए सुरक्षित और फायदेमंद साबित होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार



Click it and Unblock the Notifications