नई दिल्ली, जुलाई 23। टाटा ग्रुप में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। इनमें से ढेर सारी कंपनियां लिस्टेड हैं। इन्हीं लिस्टेड कंपनियों में से एक ने निवेशको का पैसा जमकर बढ़ाया है। आइये जानते हैं ऐसी ही एक कंपनी के बारे में। हालांकि यह कहा जाता है कि शेयर बाजार काफी रिस्की होता है, लेकिन रिस्क लेने पर कितना अच्छा रिटर्न मिलता है, यह टाटा ग्रुप की इस कंपनी के रिटर्न को देख कर जाना जा सकता है। अगर सही कंपनी का चयन कर उसमें लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए, तो ऐसा ही अच्छा रिटर्न मिलता है।
इस कंपनी का नाम है ट्रेंट लिमिटेड
निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने वाली टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नाम ट्रेंट लिमिटेड है। इस कंपनी ने निवेशकों को करीब 8700 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के चलते इस कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश करने वाले का पैसा अब करीब 87 लाख रुपये से ज्यादा हो चुका है।
जानिए कितने दिनों में मिला यह रिटर्न
टाटा ग्रुप की ट्रेंट लिमिटेड ने निवेशकों को यह रिटर्न करीब 22 साल में दिया है। इस कंपनी की लगातार वित्तीय स्थिति अच्छी रही है। टाटा ग्रुप की ट्रेंट लिमिटेड पिछले 22 साल से लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। जहां तक पिछले एक साल की बात है तो कंपनी ने करीब 45 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर 6 महीने का रिटर्न देखेंगे तो कंपनी ने करीब 31 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए 22 साल पहले क्या था कंपनी के शेयर का रेट
टाटा ग्रुप की ट्रेंट लिमिटेड लिमिटेड का शेयर जनवरी 1999 को करीब 10 रुपये का था। वहीं यह आज यानी 23 जुलाई 2021 को 893.50 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार कंपनी ने करीब 22 साल में निवेशकों को 8700 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
