लोकसभा चुनाव के चलते शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. 7 चरणों में हो रहे इस चुनाव में अब तक 6 चरणों का मतदान हो चुका है. पार्टियां 543 सीटों के लिए जान लगा रही हैं. क्योंकि सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म जैसे फिलिप कैपिटल, एंटीक, जेएम फाइनेंशियल, बर्नस्टीन की मानें तो इस बार भाजपा की नेतृत्व वाली NDA को बहुमत मिल रहा. यानी एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं. हालांकि. अभी 7वें चरण का मतदान बाकी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. BJP के सत्ता में आने को लेकर मार्केट में नए हाई बन रहे. लेकिन निवेशकों के नर्वस होने से ऊपरी स्तरों से करेक्शन भी देखने को मिल रहा. ऐसे ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों के लिए 1 से 2 साल की अवधि के लिए चुनिंदा शेयरों को खरीदारी के लिए पिक किया है.
लार्ज कैप, मिड या स्मॉलकैप में मिलेगा रिटर्न?
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने ताजा रिपोर्ट ने कहा कि BJP की नेतृत्व वाली सरकार बनने की संभावना है. ऐसे में मौजूदा नीतियों को देखते हुए डिफेंस और कैपिटल गुड्स में मौके बनेंगे. जबकि प्राइवेट बैंक और कंज्युमर्स स्टॉक्स में वैल्युएशन के लिहाज से कंफर्ट दिख रहा. हालांकि, इस बार लार्ज कैप सेक्टर, स्मॉल और मिडकैप को आउटपरफॉर्म कर सकता है. इसलिए वैल्युएशन के लिहाज से लार्ज कैप पसंद है. चुंकि स्मॉल और मिडकैप पीछे काफी तेजी दिखा चुके हैं इसलिए फिलहाल फोकस लार्ज कैप पर है. निवेशकों को 4 जून को नतीजों के बाद लार्ज कैप में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है. फिर बाजार का फोकस जुलाई में आने वाले बजट पर शिफ्ट हो जाएगा.
चुनावी नतीजों से बाजार पर कितना पड़ेगा असर?
ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने कहा कि बेस केस के लिहाज से चुनिंदा सेक्टर नतीजों के बाद फोकस में रहने वाले हैं. इसके तहत ऑटोमेशन, EVs, डिफेंस, रेलवे, लॉजिस्टिक, पोर्ट्स, रोड, रियल एस्टेट, मेटल्स, सीमेंट, एनर्जी और फाइनेंशियल सेक्टर शामिल हैं, जिन पर ब्रोकरेज बुलिश है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि लॉन्ग टर्म और स्ट्रक्चरल नजरिए से कंज्युमर स्पेस के मुकाबले सिक्लिकल पसंद रहेगा.
चुनाव के बाद किन स्टॉक्स में बनेगा पैसा?
ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने खरीदारी के लिए चुनिंदा शेयरों को पिक किया है. ताजा रिपोर्ट में 1 और 2 साल की अवधि के लिए ब्रोकरेज ने टॉप पिक्स दिए हैं.
1 साल के लिए पसंदीदा शेयर
SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, PFC, REC, Shriram Finance, Muthoot Finance, UltraTech, Siemens, Hero
MotoCorp, TVS Motor, Divi's Labs, Syngene, APL Apollo, Jindal SAW, IGL, Aarti Industries, Vinati Organics, Praj, Gokaldas Export (NR), SP Apparel (NR),
2 से 3 साल के लिए टॉप पिक्स
HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Kotak Bank, Bajaj Finance, Sundaram Finance (NR), MAS Financial (NR), Infosys, HCL Tech, Persistent, KPIT Tech, Rategain, Reliance (NR), GAIL, Ambuja Cements, JK Cement, L&T, Bharti (NR), Sun Pharma, Divi's Labs, Syngene, Coal India (NR), JSW Steel, Jindal Stainless, Maruti, Bharat Forge, Ashok Leyland, Concor, NCC, PNC Infra, Gateway Distriparks, SRF, Aarti Industries, Navin Flourine, PI Industries, Coromandel, Dhanuka Agritech,

2024 में किसकी बनेगी सरकार?
चुनाव में हर पार्टी इस बार अपनी ही सरकार बना रही. पार्टियों के समर्थन में समर्थक भी समर्थन लगे हुए हैं. लेकिन इससे तो चुनाव को लेकर सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. इसलिए हमने ब्रोकरेज फर्म की ओर से जारी अनुमान का एनलिसिस किया है, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों को लेकर अनुमान जारी किया है. इसमें जेएम फाइनेंशियल, बर्नस्टीन, एंटीक, फिलिप कैपिटल की रिपोर्ट शामिल हैं. इन सभी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में एक बात कॉमन है कि 2024 में BJP को बहुमत मिलेगा और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.
BJP को कितनी मिलेगी सीट?
बेस केस के लिहाज से फिलिप कैपिटल ने BJP के लिए 290 से 300 सीटें मिलेंगे. NDA को 330 से 340 सीटों पर जीत मिलेगी. IIFL सिक्योरिटीज ने कहा कि भाजपा को 320 सीट पर जीत मिलेगी. जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि भाजपा को 299 सीटों पर जीत मिल सकती है. बर्नस्टीन ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को करीब 330 से 350 सीटें मिल सकती हैं. एंटीक ने कहा कि NDA को इस चुनाव में 370 से 410 सीटों पर जीत मिल सकती है.
More From GoodReturns

एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications