Entry Level Top Credit Cards: क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। लोग रिवॉर्ड प्वाइंट्स से लेकर शॉपिंग ऑफर्स तक का फायदा इस कार्ड से पा सकते हैं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि एंट्री लेवल क्रेडिट कार्ड कौन-कौन से बेहतर रहेंगे तो इसके लिए आपको कई सारे बैंक ऑप्शन देते हैं। एंट्री-लेवल क्रेडिट कार्ड पर कई फायदे मिलते हैं। इन क्रेडिट कार्ड की मदद से भी आप कई बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं।

इन क्रेडिट कार्ड के लिए ज्वाइनिंग फीस (Best Entry Level Credit Cards)
पीवीआर आईनॉक्स कोटक क्रेडिट कार्ड के लिए कोई भी ज्वाइनिंग फीस नहीं लगता है। वहीं, एसबीआई सिम्पलीक्लिक क्रेडिट कार्ड के लिए 499 रुपये ज्वाइनिंग फीस देना होगा। इसके अलावा इंडियनऑयल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए 500 रुपये चार्ज देना होता है। एचडीएफसी बैंक टाइम्स क्रेडिट कार्ड के लिए 500 रुपये ज्वाइनिंग फीस है। वहीं, एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए 500 रुपये है।
पीवीआर आईनॉक्स कोटक क्रेडिट कार्ड के फायदे (Top Credit Cards List)
यह कार्ड सिनेमाहॉल से जुड़े कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर करता है। आपको PVR INOX ऐप, वेबसाइट और थिएटर के माध्यम से मूवी टिकट पर 5% की छूट मिलती है। इसके अलावा, PVR INOX स्थानों पर खाने-पीने पर 20% की छूट मिलती है। प्रीमियम लाउंज में फ्री प्रवेश भी शामिल है।
आपको एक बिलिंग साइकल में खर्च किए गए हर ₹10,000 पर ₹300 प्राइस की एक फ्री मूवी टिकट मिलती है। इसके अलावा, आप हर महीने ₹300 कीमत की फ्री मूवी टिकट का फायदा ले सकते हैं। इस कार्ड की एनुअल फीस ₹499 है।
एसबीआई सिम्पलीक्लिक क्रेडिट कार्ड के ये है बेनिफिट्स (Entry Level Credit Cards 2025)
एसबीआई सिंपलीक्लिक कार्ड अलग-अलग कैटेगरी पर खर्च किए गए हर ₹100 पर एक रिवॉर्ड पॉइंट देता है। जॉइनिंग फीस का भुगतान करने पर, आपको ₹500 का अमेजॉन इंडिया गिफ्ट कार्ड मिलता है। सालाना ₹1 लाख और ₹2 लाख खर्च करने पर आपको ₹2,000 मूल्य के क्लियरट्रिप/यात्रा ई-वाउचर मिलते हैं।
अगर आप हर साल ₹1 लाख खर्च करते हैं तो एनुअल चार्ज माफ कर दिया जाता है। इसके अलावा, ₹500 से ₹3,000 के बीच के लेन-देन पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज पर छूट भी मिलती है। BookMyShow और Swiggy जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन ब्रांड पर दस गुना तक रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं।
एचडीएफसी बैंक टाइम्स क्रेडिट कार्ड के बेनिफिट्स
एचडीएफसी बैंक टाइम्स कार्ड कॉम्प्लीमेंट्री टाइम्स प्राइम मेंबरशिप के साथ आता है, जिसमें ₹5,000 तक के ज्वाइनिंग बेनिफिट मिलते हैं। Book My Show के जरिए मूवी बुकिंग पर पच्चीस प्रतिशत की छूट और यूटिलिटी बिल भुगतान और शॉपिंग पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर करता है। इसके अलावा भी आपको कई बेनिफिट्स मिलेंगे।
एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के फायदे
यह कार्ड एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 10 प्रतिशत कैशबैक प्रदान करता है। इसके अलावा, आपको ज़ोमैटो, स्विगी और बिगबास्केट पर खर्च करने पर भी दस प्रतिशत कैशबैक मिलता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
