नई दिल्ली, अक्टूबर 10। बीते हफ्ते शेयर बाजार की तेजी का फायदा निवेशकों को खूब मिला है। एक हफ्ते में ही लाखों करोड़ रुपये की कमाई हुई है। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते एक हफ्ते में करीब 2,32,800.35 करोड़ रुपये की बढ़ी है। इस दौरान रिलायंस ने जमकर कमाई कराई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 1,293.48 अंक (2.20 प्रतिशत) की बढ़त दर्ज हुई है और यह एक बार फिर से 60,000 अंक के ऊपर निकल गया है। ध्यान रहे कि सेंसेक्स में देश की टॉप 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट, हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए कंपनियों को कितना फायदा हुआ
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 93,823.76 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,170.17 करोड़ रुपये हो गई है। रिलायंस की जितनी मार्केट कैप एक हफ्ते में बढ़ी है, उतनी तो मार्केट कैप देश में करीब 1000 कंपनियों की कुल मार्केट कैप भी नहीं है। इसी कंपनी के आकार का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 76,200.46 करोड़ रुपये बढ़कर 14,55,687.69 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 24,857.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,31,107.12 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इस दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 12,913.91 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,940.59 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 10,881.09 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,210.54 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 7,403.24 करोड़ रुपये बढ़कर 4,87,388.37 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 5,310.14 करोड़ रुपये बढ़कर 4,08,479.47 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,410.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,841.14 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया
वहीं बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 14,614.46 करोड़ रुपये कम होकर 6,20,362.58 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 11,697.38 करोड़ रुपये कम होकर 3,83,866.29 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,93,170.17 करोड़ रुपये
- टीसीएस 14,55,687.69 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,87,210.54 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,31,107.12 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,20,362.58 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,91,841.14 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक4,87,388.37 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,66,940.59 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,08,479.47 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक 3,83,866.29 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications