Tata Group के सस्ते टॉप 5 शेयर, जानिए निवेश का मौका

Top 5 tata group shares: पिछले कुछ दिनों से टाटा ग्रुप के शेयरों के रेट काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि अब टाटा ग्रुप के लिस्टेड शेयरों की मार्केट कैप 30 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अब टाटा ग्रुप के शेयर काफी महंगे हो गए हैं। अभी भी इस ग्रुप के कई लिस्टेड शेयर सस्ते में मिल रहे हैं। अगर टाटा ग्रुप के टॉप 5 सस्ते शेयर पर नजर डाली जाए तो इनका सभी का रेट 400 रुपये से कम है।

ऐसे में आइये जानते हैं कि यह टॉप 5 टाटा ग्रुप के शेयर कौन से हैं। इनमें से कुछ शेयर हैं, जो हैं तो टाटा ग्रुप के, लेकिन इन कंपनियों के नाम के आगे टाटा नहीं लिखा है। यही कारण है कि कई लोग इन शेयरों का टाटा ग्रुप का नहीं समझ पाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही टॉप 5 टाटा ग्रुप के शेयरों के बारे में।

Top 5 tata group shares

आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड

आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड (Artson Engineering) कंपनी के नाम में टाटा नहीं लगा है, लेकिन यह कंपनी टाटा ग्रुप की कंपनी है। यह कंपनी टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा प्रोजक्ट की सहायक कंपनी है। इस कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 1 रुपये है। आज के रेट के हिसाब से इस कंपनी की मार्केट कैप 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कंपनी के शेयर के रेट आज 144 रुपये है।

  • आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने एक माह के दौरान 15.37 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने 3 माह के दौरान 9.97 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक 19.60 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने एक साल के दौरान 85.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • आर्टसन इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर ने 3 साल के दौरान 327.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: Top 5 Shares: 1 हफ्ते में 80 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, जानें 1 लाख रुपये कितने हो गए

टाटा पॉवर कंपनी

टाटा पॉवर कंपनी (Tata Power Company) कंपनी टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनी है। यह कंपनी देश में सबसे ज्यादा रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन करने वाली कंपनी है। इस कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 1 रुपये है। आज के रेट के हिसाब से इस कंपनी की मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कंपनी के शेयर के रेट आज 393 रुपये है।

  • टाटा पॉवर कंपनी के शेयर ने एक माह के दौरान 15.22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा पॉवर कंपनी के शेयर ने 3 माह के दौरान 57.17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा पॉवर कंपनी के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक 18.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा पॉवर कंपनी के शेयर ने एक साल के दौरान 90.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा पॉवर कंपनी के शेयर ने 3 साल के दौरान 348.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

टायो रोल्स

टायो रोल्स (Tayo Rolls Ltd) कंपनी टाटा ग्रुप की कंपनी है। टायो रोल्स टाटा इस्पात की सहायक कंपनी है जो कास्ट रोल, रोल जाली, विशेष कास्टिंग और ढलवां लोहे के निर्माण में शामिल है। यह भारत की टाटा स्टील और जापान के योडोगावा स्टील्स के बीच संयुक्त उद्यम है, और इसका मुख्यालय जमशेदपुर, झारखंड मे स्थित है। इस कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये है। आज के रेट के हिसाब से इस कंपनी की मार्केट कैप 98 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कंपनी के शेयर के रेट आज 95 रुपये है।

  • टायो रोल्स कंपनी के शेयर ने एक माह के दौरान 5.25 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • टायो रोल्स कंपनी के शेयर ने 3 माह के दौरान 11.17 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
  • टायो रोल्स कंपनी के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक 1.04 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टायो रोल्स कंपनी के शेयर ने एक साल के दौरान 41.63 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टायो रोल्स कंपनी के शेयर ने 3 साल के दौरान 96.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

टाटा स्टील

टाटा स्टील (Tata Steel) कंपनी टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनी है। टाटा स्टील लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इस्पात बनाने वाली कंपनी है, जो जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। इस कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 1 रुपये है। आज के रेट के हिसाब से इस कंपनी की मार्केट कैप 1.79 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कंपनी के शेयर के रेट आज 145 रुपये है।

  • टाटा स्टील कंपनी के शेयर ने एक माह के दौरान 8.49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा स्टील कंपनी के शेयर ने 3 माह के दौरान 21.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा स्टील कंपनी के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक 3.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा स्टील कंपनी के शेयर ने एक साल के दौरान 30.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • टाटा स्टील कंपनी के शेयर ने 3 साल के दौरान 111.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

रैलिस इंडिया लिमिटेड

रैलिस इंडिया लिमिटेड (Rallis India Ltd), एक टाटा एंटरप्राइज, टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी है। इसकी फार्म एसेंशियल्स वर्टिकल में व्यावसायिक उपस्थिति है। यह भारत की अग्रणी फसल देखभाल कंपनियों में से एक है। कंपनी के 2,300 वितरक देश भर में 40,000 से अधिक खुदरा काउंटरों तक पहुंचते हैं, जो भारत के 80% से अधिक जिलों को कवर करते हैं। इस कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 1 रुपये है। आज के रेट के हिसाब से इस कंपनी की मार्केट कैप 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कंपनी के शेयर के रेट आज 263 रुपये है।

  • रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयर ने एक माह के दौरान 0.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयर ने 3 माह के दौरान 20.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक 5.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयर ने एक साल के दौरान 29.90 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
  • रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयर ने 3 साल के दौरान 2.89 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।
Rallis India Share Chart

डिस्क्लेमर: यहां पर टाटा ग्रुप के शेयरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+