नई दिल्ली, अप्रैल 15। शेयर बाजार में महामारी के प्रभाव के चलते एक तरफ गिरावट की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार के कुछ शेयरों ने 1 महीने में पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है। ऐसा नहीं है कि इन शेयरों की संख्या 1 या 2 हो। कम से कम 5 शेयरों ने निवेशकों का पैसा 1 महीने में दोगुने से ज्यादा कर दिया है। इमसे से 2 शेयरों ने तो पैसा लगभग डेढ़ गुना तक कर दिया है। शेयर बाजार में कहा जाता है कि निवेश से पहले अच्छे शेयर का चयन करें या जिस चीज की मांग बढ़ने वाली हो उससे जुड़े शेयर का चयन करें। अगर ऐसा किया जाता है, तो निश्चित रूप से अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। शेयर बाजार ऊपर नीचे होता रहता है, ऐसे में डरने की जगह सही शेयर को छांटने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर एक अच्छा शेयर मिल गया तो बारे न्यारे हो सकते हैं। आइये जानते हैं, उन टॉप 5 शेयरों के बारे में जिन्होंने निवेशकों का पैसा एक माह में दोगुने से ज्यादा कर दिया है।
लिस्ट में पांचवे नंबर पर है बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्ट
निवेशकों का पैसा डबल करने की लिस्ट में बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्ट कंपनी का शेयर पांचवें नंबर पर है। आज इस कंपनी का शेयर मुम्बई शेयर बाजार में 22,290.15 रुपये पर चल रहा है। इस शेयर में आज ही 10 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है और यह आज ही आज में 2,026.35 चढ़ गया है। वहीं एक माह पहले इस शेयर का दाम 10,687.00 रुपये ही था। इस प्रकार से इस शेयर ने एक माह में कुल मिलाकर 108.57 फीसदी का रिटर्न दिया है।
लिस्ट में चौथे नंबर पर है पीएई लिमिटेड
पीएई लिमिटेड ने भी निवेशकों का पैसा एक माह में डबल से ज्यादा किया है। कंपनी का शेयर मुम्बई शेयर बाजार में आज 13.53 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में आज -0.71 पैसे की गिरावट है यानी यह आज करीब 4.99 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी इस शेयर ने एक माह में निवेशकों का पैसा डबल किया है। एक माह पहले इस शेयर की कीमत 6.43 रुपये थी। इस प्रकार इस शेयर ने 1 माह में करीब 110.42 फीसदी का रिटर्न दिया है।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है सिनेविस्टा
सिनेविस्टा कंपनी के शेयर ने भी निवेशकों का पैसा 1 माह में डबल से ज्यादा किया है। आज सिनेविस्टा का शेयर मुम्बई शेयर बाजार में 12.84 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर आज करीब 1.16 रुपये की तेजी यानी 9.93 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं आज से 1 महीने पहले इस शेयर की कीमत 6.02 रुपये थी। इस प्रकार इस ने निवेशकों को एक माह में करीब 113.29 फीसदी का रिटर्न दिया है।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है टांटिया कंस्ट्रक्शन
टांटिया कंस्ट्रक्शन के शेयर ने भी पैसा 1 माह में डबल कर दिया है। कंपनी का शेयर आज मुम्बई शेयर बाजार में 4.70 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में आज 0.22 पैसे यानी 4.91 फीसदी की तेजी है। आज से 1 महीने पहले यह शेयर 1.91 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस प्रकार निवेशकों को इस शेयर ने एक महीने में 146.07 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इस लिस्ट में टॉप पर है सरस्वती कमर्शियल (इंडिया) लिमिटेड
सरस्वती कमर्शियल (इंडिया) लिमिटेड के शेयर ने भी निवेशकों का पैसा 1 महीने में डबल से ज्यादा कर दिया है। कंपनी के शेयर का रेट आज 2305.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज कंपनी का शेयर में 47.00 रुपये यानी 2 फीसदी की गिरावट रही है। आज से 1 महीने पहले सरस्वती कमर्शियल (इंडिया) लिमिटेड का शेयर 920.00 रुपये पर था। इस प्रकार इस शेयर ने निवेशकों को 1 महीने में करीब 150.58 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!



Click it and Unblock the Notifications