नई दिल्ली। शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने महामारी के दौरान भी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर टॉप शेयर पर ही नजर डाली जाए तो इन शेयर्स ने 500 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है। वर्ष 2020 जहां कम होती एफडी की ब्याज दरों के लिए जाना जाएगा, वहीं शेयर बाजार के शानदार रिटर्न के लिए भी जाना जाएगा। यह ऐसे शेयर हैं, जिनमें आगे भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वित्तीय बाजार के जानकारों का मानना है कि अगर इन शेयरों में लम्बे समय के नजरिए के साथ निवेश किया जाए, तो आगे भी अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। आइये जानते हैं कि यह टॉप 5 शेयर कौन से हैं।
अदाणी ग्रीन इनर्जी के शेयर ने दिया है 500 फीसदी का रिटर्न
अदाणी ग्रीन इनर्जी लिमिटेड के शेयर ने वर्ष 2020 के दौरान 522 फीसदी का रिटर्न दिया है। अदाणी ग्रीन का शेयर देश की टॉप 100 कंपनियों में शामिल है। इस शेयर ने जहां 1 साल में 522 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं इस दौरान निफ्टी 100 इंडेक्स ने केवल 13 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। कंपनी ने 2025 तक दुनिया सबसे बड़ी रिन्यूवल पॉवर कंपनी का लक्ष्य तय किया है। कंपनी को हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क बनाने का ठेका भी मिला है, जिस पर कंपनी 450 बिलियन रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 1,036.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। जानकारों को आशा है कि यह शेयर जहां बीते साल का टॉप परफार्मर रहा है, वहीं अगले साल भी यह शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है।
एल एंड टी इन्फोटेक ने भी किया निवेश दोगुना
वर्ष 2020 में एल एंड टी इन्फोटेक में निवेश करने वालों को तगड़ा फायदा हुआ है। इस शेयर ने भी 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एल एंड टी इन्फोटेक ने पूरे साल के दौरान करीब 107 फीसदी का रिटर्न दिया है और यह शेयर इस वक्त 3625.60 रुपये के स्तर पर है। कंपनी को देश और विदेश में काफी बड़े बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। जानकारों को आशा है कि कंपनी में अभी भी निवेश किया जा सकता है।
डिवीज लैबोरेटरीज ने पैसा कर दिया दोगुना
डिवीज लैबोरेटरीज के शेयर ने भी वर्ष 2020 के दौरान निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। डिवीज लैबोरेटरीज शेयर में जिन निवेशकों ने 2020 के शुरुआत में निवेश किया था, उनका पैसा अब दोगुने से ज्यदा हो चुका है। कंपनी के शेयर ने पूरे साल के दौरान करीब 103 फीसदी का रिटर्न दिया है और इस वक्त यह शेयर 3,749.60 रुपये के स्तर पर चल रहा है। यह देश की दूसरी फार्मा कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। जानकारों के अनुसार इस शेयर में लम्बे समय के नजरिए से अभी भी निवेश किया जा सकता है।
अरबिंदो फार्मा ने भी किया पैसा दोगुना
अरबिंदो फार्मा में निवेश करने वालों का पैसा भी लगभग दोगुना हो गया है। जिसने भी अरबिंदो फार्मा के शेयर में इस साल के शुरुआम में निवेश किया होगा, उनको अभी तक 99 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है। इस वक्त अरबिंदो फार्मा का शेयर 909 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी लगातार अच्छा मुनाफा कमा रही है। ऐसे में जानकारों को उम्मीद है कि यह शेयर आगे भी अच्छा रिटर्न दे सकता है।
टाटा कंज्यूमर ने दिया 88 फीसदी का रिटर्न
टाटा कंज्यूमर के शेयर ने 2020 के दौरान अभी तक 88 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर बीते शुक्रवार को बढ़कर 601 रुपये के स्तर पर आ गया है। यह शेयर पिछले 1 महीने में ही करीब 14 फीसदी बढ़ चुका है। वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि इस शेयर में अभी लम्बे समय के नजरिए के साथ निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
