Top 5 Best Investment Schemes For Women: आज की आधुनिक महिलाएं अब सिर्फ घर संभालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अपनी आर्थिक आजादी और भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर हैं। ऐसे में सरकार ने महिलाओं की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएं न सिर्फ सुरक्षित निवेश का भरोसा देती हैं, बल्कि बेहतर ब्याज और टैक्स छूट का फायदा भी पहुंचाती हैं। आइए जानते हैं इन 5 बड़ी योजनाओं के बारे में।

1. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
यह योजना महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्प है। इसे किसी भी डाकघर (Post Office) से शुरू किया जा सकता है। इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दर दी जा रही है, जो आम बचत खाते से काफी अधिक है। महिलाएं इसमें 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती हैं। सबसे खास बात एक साल बाद निवेश की 40% राशि निकालने की सुविधा भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसे आसानी से निकाले जा सकते हैं।
2. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो यह स्कीम उसके भविष्य के लिए शानदार विकल्प है। इसमें फिलहाल 8.2% का आकर्षक ब्याज दर मिल रहा है। यह योजना बेटी की शिक्षा और शादी के लिए फंड तैयार करने में मदद करती है। साथ ही, इसमें किए गए निवेश पर आयकर धारा 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है।
3. बैंक FD और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम
60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) दोनों ही बढ़िया विकल्प हैं। बैंकों में सीनियर महिलाओं को आम निवेशकों से 0.50% अधिक ब्याज दिया जाता है। इसके अलावा SCSS में सरकार की गारंटी के साथ सुरक्षित और नियमित आय का भरोसा मिलता है।
4. सुभद्रा योजना
यह योजना ओडिशा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को 5 साल की अवधि में कुल 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह स्कीम खासतौर पर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
5. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
NSC एक फिक्स्ड टर्म निवेश योजना है जो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से चलाई जाती है। यह योजना 5 से 10 साल की अवधि के लिए होती है और इसमें तय ब्याज दर दी जाती है। साथ ही इसमें किए गए निवेश पर टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है।
सरकार की ये सभी योजनाएं महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करती हैं। ये न केवल सुरक्षित निवेश का भरोसा देती हैं, बल्कि भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में भी सहायक हैं।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications