Top 5 Shares: आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं आज निफ्टी ने 74.70 अंक की तेजी के साथ 22,215 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर जाकर बंद होने का नया रिकॉर्ड बना दिया। ऐसे में सभी हो जानने का मन होगा कि आज सबसे अच्छा रिटर्न किन शेयरों ने दिया है। आइये जानते हैं कि आज के टॉप 5 शेयर कौन से रहे हैं। वहीं साथ में यह भी जानें आज नुकसान कराने वाले टॉप 5 शेयर कौन से हैं।
आज एनएसई के टॉप 5 गेनर शेयर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 287.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 37 रुपये की तेजी के साथ 1,454.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 1,088.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 1,762.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 345.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज एनएसई के टॉप 5 लूजर शेयर
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 189 रुपये की गिरावट के साथ 4,663.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करब 15 रुपये की गिरावट के साथ 446.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 214 रुपये की गिरावट के साथ 8,295.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 75 रुपये की गिरावट के साथ 3,828.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टीसीएस का शेयर करीब 73 रुपये की गिरावट के साथ 4,030.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक तरफ जहां आपने जाना कि आज सबसे ज्यादा और सबसे खराब रिटर्न किन किन शेयरों ने दिया है, वहीं कुछ अच्छी खबरें भी शेयर बाजार में आईं। दुनिया की दो बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने आज ग्लेनमार्क और कोल इंडिया पर खरीद की सलाह के साथ प्राइस टारगेट जारी किए हैं।
ग्लेनमार्क फार्मा पर एचएसबीसी का नजरिया
एचएसबीसी ने कंपनी पर खरीद की सलाह के साथ टारगेट प्राइस 1,100 रुपये प्रति शेयर बताया है
वितरण मॉडल के पुनर्गठन के कारण Q3 एक बाधित तिमाही थी
कंपनी ने अपने भारत के फॉर्मूलेशन व्यवसाय के लिए वितरण मॉडल में पुनर्गठन किया था
भारत में बिक्री में सुधार, कम आरएंडडी खर्च के साथ मार्जिन विस्तार के लिए अच्छा संकेत है
मोनरो प्लांट से आपूर्ति की शुरुआत मार्जिन विस्तार के लिए अच्छा संकेत है
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज डील का समापन निकट अवधि के लिए उत्प्रेरक है
स्टॉक मार्केट लाइव अपडेट | कोल इंडिया पर सीएलएसए का नजरिया
सीएलएसए ने कोल इंडिया का प्राइस टारगेट बढ़ाकर 480 रुपये प्रति शेयर कर दिया है
चौथी तिमाही में ई-नीलामी प्रीमियम में गिरावट, अधिक मात्रा से आंशिक रूप से भरपाई हो सकती है
कंपनी ने FY24 के लिए वॉल्यूम गाइडेंस में 1 प्रतिशत की कमी की है
FY25 का मार्गदर्शन 9 प्रतिशत सालाना वृद्धि के लिए है
कंपनी की डिविडेंड यील्ड 6-7 फीसदी पर बनी हुई है
डिस्क्लेमर: यहां पर शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
