PM Kisan Yojana: भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन यहां के करोड़ों किसान आज भी पूरी तरह से सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है जागरूकता की कमी। सरकार खेती और किसानों की इंकम बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन ज़्यादातर किसानों को इनका पता ही नहीं होता।
आज हम आपको 5 ऐसी अहम योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनसे किसान अपनी खेती और जीवन दोनों को बेहतर बना सकते हैं।

1. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना - बुढ़ापे की पेंशन
यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए है, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। इस योजना के तहत अगर किसान हर महीने एक छोटी रकम जमा करता है, तो उतनी ही राशि सरकार भी जोड़ती है। 60 साल की उम्र के बाद किसान को हर महीने 3000 रुपए पेंशन मिलती है। यह उन किसानों के लिए राहत है, जिनके पास बुढ़ापे में कमाई का कोई और साधन नहीं होता।
2. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना - पिछड़े जिलों की खेती को मिलेगी मजबूती
यह योजना जुलाई 2025 में शुरू की गई है और इसका उद्देश्य है उन 100 जिलों में खेती को आगे बढ़ाना जहां उत्पादन कम है। इसमें किसानों को अच्छे बीज, ट्रेनिंग, फसल बदलने की सलाह और कर्ज में मदद दी जाती है। इससे इन जिलों में खेती ज्यादा उत्पादक और फायदे का सौदा बन सकेगी।
3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फसल खराब तो नुकसान की भरपाई
यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा, सूखा, बाढ़, कीट और बीमारी जैसी समस्याओं से सुरक्षा देती है। इसमें किसान मामूली प्रीमियम देकर पूरी फसल का बीमा करवा सकता है। नुकसान होने पर बीमा कंपनी की ओर से मुआवजा मिलता है।
4. कृषि उड़ान योजना - उपज जल्दी पहुंचेगी बाजार
इस योजना के तहत किसानों की उपज जैसे फल, सब्जियां, मछली व फूलों को हवाई रास्ते से देशभर की मंडियों में भेजा जाता है। इससे खराब होने का खतरा कम होता है और किसानों को समय पर बेहतर दाम भी मिलते हैं।
5. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - हर खेत को पानी
यह योजना खासकर उन किसानों के लिए है जो बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। इसके तहत ड्रिप सिंचाई, तालाब निर्माण और पानी बचाने की तकनीकों को अपनाने में सरकार मदद देती है। इससे पानी की बचत होती है और फसल की पैदावार भी बढ़ती है।
सही जानकारी से ही मिलेगा सही फायदा
कई किसान आज भी इन योजनाओं से दूर हैं क्योंकि उन्हें इनके बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती। अगर गांव-गांव तक सही जानकारी पहुंचाई जाए तो ये योजनाएं खेती को फायदे का सौदा बना सकती हैं। समय है जागरूक होने का और दूसरों को भी जागरूक करने का, ताकि किसान सिर्फ खेत में नहीं, जीवन के हर मोर्चे पर आगे बढ़ सकें।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications