Top 10 Shares to Buy on Diwali Muhurat Trading: दिवाली धन से जुड़ा उत्सव भी है। इस दौरान जो लोग शेयर बाजार में निवेश पसंद करते हैं, उनके लिए दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग एक भाग्यशाली क्षण होता है। दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग शेयर बाजार में एक विशेष ट्रेडिंग सत्र होता है, जिसमें शाम को 1 घंट के लिए शेयर को खरीदा या बेचा जा सकता है।
मुहूर्त ट्रेडिंग 2023: इस बार दिवाली का जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम
- रविवार यानी 12 नवंबर 2023 को मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इस दिन एक्सचेंज एक घंटे के लिए खुलते हैं।
- प्री ओपनिंग समय: शाम 6:00 बजे से लेकर 6:08 बजे तक
- मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत: शाम 6:15 बजे से लेकर 7:15 बजे तक

मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए कैसे चुनें शेयर
अगर आप मुहूर्त ट्रेडिंग 2023 के दौरान शेयर खरीदना चाहते हैं तो कुछ पैरामीटर को जानना जरूरी है। आइये जानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छे शेयर को कैसे खोजें।
फंडमेंटल एनालेसिस
जिन कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो और अच्छा विकास का ट्रैक रिकॉर्ड हो, ऐसी कंपनी को निवेश के लिए छांटा जा सकता है।
तकनीकी विश्लेषण
शेयरों के प्राइस चार्ट और मूविंग एवरेज से भी कंपनी के अच्छा होने का पता चलता है। ऐसे में इन संकेतों का इस्तेमाल करके भी अच्छे शेयर खोजे जा सकते हैं।
मार्केट ट्रेंड
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयरों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आगामी वर्ष में किन सेक्टर में फोकस रहेगा, उन क्षेत्र के शेयरों पर ध्यान दिया जा सकता है।
विशेषज्ञों की राय
शेयरों में निवेश से पहले वित्तीय पेशेवरों या ब्रोकरेज कंपनियों के जानकारों की राय का भी फायदा उठाया जा सकता है।
दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए टॉप 10 शेयर
यहां पर बताए जा रहे शेयरों पर विभिन्न ब्रोकरेज कंपनियों ने निवेश की सलाह दी है। यह शेयर ऊपर बताए गए पैरामीटर आमतौर पूरा करते हैं। ऐसे में इन शेयरों को निवेश की नजर से देखा जा सकता है।
- बजाज फाइनेंस लिमिटेड: यह कंपनी एनबीएफसी क्षेत्र में कार्यरत है
- एचडीएफसी बैंक लिमिटेड: यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है
- कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड: देश का प्रतिष्ठित प्राइवेट बैंक
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड: दुनिया की जानीमानी एफएमसीजी कंपनी
- एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (डीमार्ट): रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी
- टाइटन कंपनी लिमिटेड: आभूषण और प्रीमियम घड़ियों सहित अन्य सामान बेचने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी
- नेस्ले इंडिया लिमिटेड: दुनिया की जानीमानी एफएमसीजी कंपनी
- एशियन पेंट्स लिमिटेड: देश की टॉप पेंट कंपनी
- ट्रेंट लिमिटेड: टाटा ग्रुप की जानीमानी रिटेल चेन
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस): टाटा ग्रुप की जानीमानी आईटी कंपनी
नोट: यहां पर शेयर के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। लेकिन किसी भी निवेश के पहले सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
