LIC's stock recorded the biggest one-day gain : अगर किसी ने एलआईसी का शेयर ले रखा है, तो उनके लिए बड़ा दिन है। एलआईसी के शेयर ने आज अपनी लिस्टिंग के बाद किसी भी एक दिन में सबसे बड़ी तेजी दर्ज की है। आज एलआईसी का शेयर करीब 6 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

जानिए आज एलआईसी के रेट में कितनी तेजी
आज एलआईसी के शेयर में एनएसई में 5.89 फीसदी यानी 36.95 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। इसके चलते आज एलआईसी का शेयर 664.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं आज एलआईसी के शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 658.30 रुपये का और अधिकतम का स्तर 684.90 रुपये का बनाया है। इसके अलावा अगर देखा जाए तो एनएसई में एलआईसी के शेयर का लिस्टिंग से अभी तक का उच्चतम स्तर 949.00 रुपये का और निचला स्तर 588.00 रुपये का रहा है।
जानिए एलआईस के शेयर में इस तेजी का कारण
एलआईसी के शेयर में तेजी के तीन बड़े कारण हैं। पहला कारण है कि ऐसी खबरें सामने आईं की कि कंपनी बोनस शेयर और भारी भरकम लाभांश दे सकती है। अभी यह खबरें शांत भी नहीं हुईं थीं कि एलआईसी ने दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी को दूसरी तिमाही में 15951 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। वहीं यह लाभ पिछले साल की इसी तिमाही में केवल 1433 करोड़ रुपये का था। वहीं एलआईसी के पास आसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 42.93 लाख करोड़ रुपये की हो गई हैं। यह एक साल पहले 39.50 लाख करोड़ रुपये की थीं। ऐसे में अब निवेशकों को उम्मीद हो रही है कि कंपनी बोनस शेयर या लाभांश के रूप में बड़ा फायदा दे सकती है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने दी बाय काल
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एलआईसी के तिमाही रिजल्ट आने के पहले ही इस शेयर में खरीद की सलाह दी थी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने खरीद के सलाह के साथ ही एलआईसी का टारगेट प्राइस 917 रुपये का बताया था।
लिस्टिंग से अभी तक नुकसान ही करा रहा है एलआईसी का शेयर
एलआईसी का शेयर इसी साल मई में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के बाद से यह शेयर निवेशकों को नुकसान ही करा रहा है। ऐसे में आज शेयर में आई तेजी से निवेशकों को कुछ राहत जरूर महसूस होगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications