नई दिल्ली। आमतौर पर लोगों को लगता है कि बहुत पैसा होने पर ही निवेश किया जा सकता है। लेकिन यह धारणा गलत है। अगर आपके पास ज्यादा पैसा नहीं है, तो आप थोड़ा थोड़ करके प्लानिंग के साथ निवेश करें, तो आपके पास भी अच्छी खासी रकम हो सकती है। अगर कम पैसा हो तो कई बार जरूरी काम रोकने पड़ते हैं। ऐसे में अगर ठीक तरह से प्लानिंग की जाए, तो केवल 1500 रुपये हर माह निवेश से कुछ समय बाद ही हर साल 1 लाख रुपये पाया जा सकता है। बचत का यह काफी आसान है। अगर आपको लगता है कि 1500 रुपये महीने की बचत शुरू कर हर साल 1 लाख रुपये चाहिए है, तो आइये यहां जानते हैं कि क्या है यह वित्तीय प्लानिंग।
बैंक और पोस्ट आफिस की आरडी का करें इस्तेमाल
आमतौर पर लोगों को लगता है कि उनका मेहनत का पैसा निवेश करने पर कहीं डूब न जाए। ऐसे में यह वित्तीय प्लानिंग बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से की जा सकती है। यहां पर पैसा जमा करके लोग निश्चिंत रह सकते हैं। बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों ही जगह पर रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) के माध्यम से पैसे जमा किया जा सकता है। लेकिन जानकारी के लिए पता होना चाहिए कि बैंक में कितने भी समय की आरडी हो सकत है, वहीं पोस्ट ऑफिस में अधिकतम 5 साल की आरडी ही होती है। आइये जानते हैं कि इन बचत के तरीके का इस्तेमाल कर कैसे हर साल 1 लाख रुपये आराम से पाया जा सकता है।
आरडी में निवेश से पहले जानें आरडी की ब्याज दरें
जानिए आरडी की ब्याज दरें
पहले जानें पोस्ट ऑफिस की आरडी की ब्याज दरें
-5 साल की आरडी की ब्याज दर है 5.8 फीसदी
अब जानिए एसबीआई की आरडी ब्याज दरें
-1 साल से लेकर 1 साल और 364 दिनों तक की आरडी की ब्याज दर 5.00 फीसदी है। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 5.50 फीसदी है।
-2 साल से लेकर 2 साल और 364 दिनों की आरडी की ब्याज दर है 5.10 फीसदी। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 5.60 फीसदी है।
-3 साल से लेकर 4 साल और 364 तक की ब्याज दर है 5.30 फीसदी। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 5.80 फीसदी है।
-5 साल से लेकर 10 साल तक की आरडी की ब्याज दर है 5.40 फीसदी। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो यह ब्याज दर 6.20 फीसदी है।
नोट : यह ब्याज दरें फरवरी 2021 की हैं।
जानिए कितने निवेश से हर साल मिलेगा 1 लाख रुपये
पहले जानें 1 साल की निवेश योजना
1 साल की योजना के तहत करें हर माह 8100 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 8100 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 1 साल तक चलाएं। 1 साल के बाद आपको 100,293 रुपये मिलेंगे। हालांकि यह बड़ी रकम है। हर माह 8100 रुपये जमा करना एक बड़ा काम है। ऐसे में आइये जानते हैं इससे कम में कैसे हर साल 1 लाख रुपये मिल सकता है।
जानिए 2 साल की निवेश योजना
2 साल की योजना के तहत करें हर माह 4000 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 4000 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 2 साल तक चलाएं। 2 साल के बाद आपको 101,993 रुपये मिलेंगे। ऐसा करते वक्त याद रखना होगा कि पहले साल 2 साल के लिए 4000 रुपये की आरडी शुरू करना होगी। इसके बाद अगले साल फिर एक आरडी 4000 रुपये की शुरू करना होगी। इसके बाद इसे इसी तरह चलाते रहें। ऐसे में हर दूसरी साल एक आरडी पूरी होगी और एक नई शुरू हो जाएगी। इससे हर साल आपको 1 लाख रुपये मिलता रहेगा।
जानिए 3 साल की निवेश योजना
3 साल की योजना के तहत करें हर माह 2600 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 2600 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 3 साल तक चलाएं। 3 साल के बाद आपको 102,816 रुपये मिलेंगे। हालांकि हर साल 1 लाख रुपये पाने के लिए आपको दूसरे और तीसरे साल में भी एक एक आरडी 2600 रुपये की शुरू करना होगी। इससे तीसरे साल में आपकी पहली आरडी का पैसा मिलेगा और एक नई आरडी शुरू भी हो जाएगी। इस प्रकार हर साल आपको 1 लाख रुपया मिलता रहेगा।
जानिए 4 साल की निवेश योजना
4 साल की योजना के तहत करें हर माह 1900 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 1900 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 4 साल तक चलाएं। चार साल के बाद आपको 102,801 रुपये मिलेंगे। यहां पर भी आपको हर साल एक आरडी 1900 रुपये महीने की शुरू करना होगी। चौथे साल में आपको 1 लाख रुपये मिलना शुरू हो जाएगा।
जानिए 5 साल की निवेश योजना
5 साल की योजना के तहत करें हर माह 1500 रुपये से निवेश की शुरुआत। इसके तहत आरडी में हर माह 1500 रुपये का निवेश शुरू कर इसे 5 साल तक चलाएं। 5 साल के बाद आपको 104,542 रुपये मिलेंगे। यहां पर आपको हर साल 1500 रुपये की आरडी शुरू करना होंगी। इसके बाद आपको 5 साल पूरा होते ही हर साल 1 लाख रुपये मिलना शुरू हो जाएग।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications