
Best Investment Schemes for Senior Citizens : 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र वाले लोग वरिष्ठ नागरिक के तौर पर जाने जाते हैं। भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाएं हैं। वरिष्ठ नागरिक आम तौर पर रिटायर होते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ खास योजना में अतिरिक्त लाभ मिलता है। साथ ही कुछ योजनाएं तो हैं ही वरिष्ठ नागरकों के लिए। पर कुछ वरिष्ठ नागरिक 60 साल के होने के बाद भी काम करना पसंद करते हैं। उस स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स देना होगा। पर कुछ योजनाओं की मदद से वे टैक्स से बच सकते हैं और साथ ही निवेश पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। लोग जवानी से ही बुढ़ापे की तैयारी में जुट जाते हैं। ये पांच योजनाएं भी आपकी इस काम में मदद कर सकती हैं।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
सबसे पहले बात करेंगे वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की। ये केंद्र सरकार की योजना है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस स्कीम के जरिए टैक्स में छूट तो मिलती है, साथ ही शानदार रिटर्न भी मिलता है। केंद्र सरकार ने इस योजना पर अब 8 फीसदी ब्याज दर दी है, जो कि पहले 7.6 फीसदी था। 1 जनवरी 2023 से इस योजना पर ब्याज दर बढ़ाई गयी है। इस स्कीम में कम से कम निवेश की अवधि 5 वर्ष है। आप इसे 3 वर्ष तक बढ़ा सकते हैं। योजना में अधिकतम निवेश राशि 15 लाख रु है।
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट
वैसे तो एफडी एक अच्छा निवेश ऑप्शन सभी के लिए है, मगर टैक्स सेविंग्स एफडी इसलिए खास है, क्योंकि इसमें निवेश के जरिए लोग अपना टैक्स बचा सकते हैं। इस योजना में देश के सभी वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकते हैं। सभी बैंकों में ये स्कीम आपको उपलब्ध मिलेगी। इस योजना पर ब्याज दर अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग हो सकती है। जैसे कि एक्सिस बैंक में 7.75 फीसदी और एसबीआई में 7.25 फीसदी है। पर ध्यान रहे कि टैक्स सेविंग्स स्कीम में आपको न्यूनतम 5 साल के लिए निवेश करना होगा।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र भी एक सरकार और बहुत बेहतर योजना है, जो टैक्स बेनेफिट के साथ आती है। हाल ही में इस योजना पर ब्याज दर में इजाफा किया गया है। यह योजना 1 जनवरी 2023 से 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर करती है, जो कि पहले 6.8 फीसदी थी।
ईएलएसएस योजना
म्यूचुअल फंड की एक खास स्कीम होती है ईएलएसएस। इस स्कीम में टैक्स छूट मिलती है। पर इस स्कीम में न्यूनतम निवेश अवधि 3 वर्ष की होती है। इस स्कीम में आपको जो रिटर्न मिलेगा, जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आधारित होता है।
टैक्स फ्री बॉन्ड
बॉन्ड कई तरह के होते हैं। इनमें एक होते हैं टैक्स फ्री बॉन्ड। ये नागरिकों को निवेश पर टैक्स से छूट दिलाते हैं। जो वरिष्ठ नागरिक टैक्स से छूट पाने के लिए निवेश करना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। ये बॉन्ड सरकारी कंपनियों या संस्थानों जारी करते हैं। टैक्स फ्री बॉन्ड में भी कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना होता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications