How To Boost Credit Score Below 500: कई बार दिक्कतों की वजह से या फिर शुरुआती जानकारी की अभाव में हमारा क्रेडिट स्कोर काफी डाउन हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार क्रेडिट स्कोर 500 से भी नीचे पहुंच जाता है और जिसका आपको काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। क्योंकि क्रेडिट स्कोर होने पर आपको क्रेडिट कार्ड अलॉट नहीं किया जाता है।
ऐसे में उसे दोबारा से सही करना एक बड़ी चुनौती होती है। तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बना सकते हैं। एक बार क्रेडिट स्कोर बेहतर हो जाने पर आपको फिर से उन सारी सुविधाओं का लाभ मिलने लगता है जो लो क्रेडिट स्कोर वालों को नहीं मिलता है।

सिबिल स्कोर मेंटेन करने के लिए सही तरीके हैं। यहां पर हम आपको कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, इनसे आपका क्रेडिट स्कोर बड़ी आसानी से मेंटेन हो जाएगा।
सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है बेहतर विकल्प
अगर लोग क्रेडिट स्कोर के कारण आपको क्रेडिट कार्ड नहीं मिल रहा है, तो आप सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। अगर आपकी किसी बैंक में फिक्स डिपॉजिट की हुई है तो आप उसके आधार पर सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। इसके अलावा आपकी क्रेडिट लिमिट सिक्योरिटी में दी गई एचडी की कीमत के बराबर होती है। इस कार्ड को इस्तेमाल करने के बाद सही समय पर ईएमआई भर के आप अपना क्रेडिट स्कोर काफी बेहतर बना सकते हैं।
अप्लाई करें क्रेडिट बिल्डर लोन
क्रेडिट बिल्डर लोन को खास तौर पर आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इस लोन में आपका उधार काफी कम होता है। इस्तेमाल न करें और अपने सेविंग अकाउंट में ही जमा रहने दें। इसके बाद सही समय पर अपने लोन का भुगतान कर दें, इससे पता चलता है कि आपके पास समय से पैसा आ गया है और आपने सही समय पर अपने लोन का भुगतान कर दिया है। ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर कर दिया जाता है।
लिमिट में रखें अपना क्रेडिट यूटिलाइजेशन
आमतौर पर आपको बैंक के द्वारा एक क्रेडिट लिमिट दी जाती है। इसका अगर आप 30 प्रतिशत से ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपके क्रेडिट स्कोर पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है। इसलिए अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 20 प्रतिशत से ज्यादा इस्तेमाल न करें, तो आपका क्रेडिट स्कोर बहुत तेजी से बढ़ेगा। इस हिसाब से अगर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपए है, तो आप उसे पर 2 हजार रुपए से ज्यादा ना खर्च करें।
हर महीने चेक करते रहे क्रेडिट रिपोर्ट
आपको यह सब काम करते हुए अपने क्रेडिट रिपोर्ट पर भी लगातार नजर बनाए रखनी चाहिए। ऐसे में आपको देखना है कि आप पर कौन-कौन से लोन चल रहे हैं। कई बार आपसे पैन कार्ड पर धोखाधड़ी करके भी लोन ले लिया जाता है। ऐसे में अगर आपके अकाउंट में कोई ऐसा लोन चल रहा है इसके बारे में आपको नहीं पता है तो आपको उसके बारे में तुरंत रिपोर्ट कर देना चाहिए।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications