
How far can Gold rates go : सोने का रेट अपने देश में सबसे ज्यादा चर्चा की जाने वाली बात है। गोल्ड खरीदना हो या न खरीदना हो, लेकिन गोल्ड के रेट से सभी लोग परिचित रहना चाहते हैं। यही कारण है कि ऑनलाइन मीडिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला रेट गोल्ड का ही होता है। इसका सबसे बड़ा कारणा देश के लोगों को सोने से प्यार और भरोसा है। हर घर में सोना जरूर होता है। यह कम या ज्यादा हो सकता है कि लेकिन होता सभी के घर में है। ऐसे में आइये जानते हैं कि अगर आपके पास सोना है तो इसका रेट 60,000 रुपये कब तक हो सकता है।
सबसे पहले जानिए आज क्या है गोल्ड का रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार 17 जनवरी को गोल्ड का रेट 56825 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं एक दिन पहले यह 56883 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 58 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं गोल्ड ने ऑलटाइम हाई रेट 13 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,883 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
अब जानिए गोल्ड का रेट कब तक 60,000 रुपये हो सकता है
मद्रास ज्वैलर्स एंड डायमंड मर्चेट्स एसोसिएशन के एक टॉप अधिकारी के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट जल्द ही 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। इस अधिकारी के अनुसार लोग अब भी खरीदारी करना जारी रख रहे हैं, क्योंकि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध और गंभीर हो जाता है और मंदी के साथ-साथ मुद्रास्फीति ऊपर की ओर जाएगी। इसके चलते गोल्ड का रेट तेजी से ऊपर जा सकता है। मद्रास ज्वैलर्स एंड डायमंड मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और चल्लानी ज्वैलरी मार्ट के पार्टनर जयंतीलाल चल्लानी के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कुछ ही दिनों में 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकती है।
जानिए अन्य जानकारों की राय
वहीं एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि पश्चिम के देशों में मंदी का डर और भू-राजनीतिक तनाव के चलते पर सोने पर फोकस बना रहेगा। एमके ग्लोबल के अनुसार 1 महीने में सोना 1,800 डालर से लेकर 1,880 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है। यूएस फेड के रेट में कमी की संभावना से मिले संकेतों से सोने की कीमतों को 1,680 डालर से लेकर 1,730 डॉलर के स्तर से बढ़कर 1,850-1,880 डॉलर पर पहुंचने में मदद मिली है। इस कंपनी के अनुसार देश में शादी-विवाह के मौसम की मांग के कारण कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर आ चुकी हैं। एमके ग्लोबल के अनुसार इसके अलावा, कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने नवंबर 2022 में शुद्ध रूप से 50 टन सोना खरीदा, जो महीने दर महीने 47 फीसदी ज्यादा है। इससे भी सोने का रेट ऊपर जा सकता है।

जानिए सोने के रेट पर एक और राय
चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया के अनुसार 2023 में गोल्ड का रेट तेजी से ऊपर जा सकता है। इनके अनुसार 2023 में सोने की कीमत 58,888 रुपये से लेकर 61,111 प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकती है।
More From GoodReturns

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

वीकेंड पर SIP का पैसा कटेगा? म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जरूरी अलर्ट और NAV के नियम

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 22 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications