नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 11 से 15 मई 2020 के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी किया था। इसके कोई भी भारतीय खरीद सकता था। लोगों ने इस स्कीम का जमकर लाभ उठाया और 1168 करोड़ रुपये का करीब 25 लाख यूनिट गोल्ड खरीद लिया। अगर आज का गोल्ड का रेट देखा जाए तो लोगों को 1 हफ्ते में करीब 360 रुपये प्रति दस ग्राम से लेकर 860 रुपये प्रति दस ग्राम तक का फायदा हो रहा है। फायदे में यह अंतर लोगों के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के भुगतान के तरीके पर निर्भर था। जिन लोगों ने इस सस्ते गोल्ड में भी और सस्ता गोल्ड लेने का विकल्प चुना होगा, उनको आज ज्यादा लाभ हो रहा है।
जानिए किस रेट पर दिया गया था सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में लोग 11 मई से लेकर 15 मई तक निवेश कर सकते थे। सरकार इन लोगों को 45900 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर सोना ऐलाट कर रही थी। लेकिन अगर कोई ऑनलाइन पेमेंट कर दे तो उसे 500 रुपये प्रति दस ग्राम की अतिरिक्त छूट दी जा रही थी। यानी उनको यह गोल्ड 45400 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर इसे ऐलाट किया जा रहा था।
आइये जानें आज का रेट और फायदा
आज 27 मई को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) के वेबसाइट के अनुसार रेट 46260 रुपये प्रति दस ग्राम है। इस प्रकार जिन लोगों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना के तहत बिना छूट के गोल्ड खरीदा होगा उनको 45,900 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर गोल्ड ऐलाटा हुआ होगा। इस प्रकार ऐसे लोगों को 360 रुपये प्रति दस ग्राम का फायदा हो रहा है। वहीं जिन लोगों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना के तहत ऑनलाइन पेमेंट करके गोल्ड लिया होगा, उनको यह गोल्ड 45,400 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर ऐलाट किया गया होगा। ऐसे में इन लोगों आज के रेट पर 860 रुपये प्रति दस ग्राम का फायदा हो रहा है।
जमकर खरीदा गया सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की मई 2020 में जारी की गई यह दूसरी सीरीज थी। सरकार अभी ऐसी 4 सीरीज और जारी करेगी। लेकिन दूसरी सीरीज में लोगों ने गोल्ड बांड की जमकर खरीदारी की है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की मई सीरीज में करीब 25 लाख यूनिट गोल्ड बेचा गया है। इसकी कीमत करीब 1168 करोड़ रुपये होती है। वैसे अगर आपको लग रहा है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश का मौका हाथ से निकल गया है, तो निराश न हों। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली सीरीज 8 जून 2020 को ला रही है। यह किस रेट पर लाया जाएग, सरकार उसी समय घोषित करती है।
जानिए इस साल कब कब आएगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
इस साल में अभी कई बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश का मौका आएगा। पहला मौका तो 8 जून को ही आ रहा है।
तीसरी सीरीज : 8 जून से लेकर 12 के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 16 जून को जारी की जाएगी।
चौथी सीरीज : 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 14 जुलाई को जारी की जाएगी।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 11 अगस्त को जारी की जाएगी।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश के अन्य फायदे
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश करने पर सोने के रेट में आने वाली तेजी का फायदा तो मिलता ही है। साथ ही में सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी मिलता है। यह ब्याज निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की मेच्योरिटी 8 साल में होती है। लेकिन अगर निवेशक चाहे तो 5 साल, 6 साल और 7 साल में भी अपना पैसा निकाल सकता है।
कैसे खरीद सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होती है।
More From GoodReturns

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications