Opportunity to invest in Sovereign Gold Bond Scheme from June 19: रिजर्व बैंक (आरबीआई) कल यानी 19 जून से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम निवेश के लिए खोल रही है। इस स्कीम के तहत आरबीआई सस्ता सोना बेचती है, साथ ही किए जाने वाले निवेश पर ब्याज भी देती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम के तहत आरबीआई 24 कैरेट के गोल्ड बॉन्ड जारी करती है। इन गोल्ड बॉन्ड की कीमत बाजार में मिलने वाले सोने के बराबर होती है। इसमें किया गया निवेश 8 साल के बाद वापस मिल जाता है। पैसे का भुगतान उस वक्त के गोल्ड के रेट के हिसाब से किया जाता है।

इस प्रकार से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम में निवेश एक तरह से गोल्ड में निवेश जैसा ही होता है। लेकिन यहां पर अतिरिक्त फायदा यह होता है कि हर साल ढाई प्रतिशत के बराबर का ब्याज भी दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम में 1 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे हर साल 2500 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। यानी 8 साल में 20,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। इसके अलावा बाजार मूल्य पर सोने का जो दाम होगा, उस हिसाब से पैसा भी वापस मिलेगा।
इस बार आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम में निवेश के लिए सोने का मूल्य 5926 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट अलग से दी जाएगी। यानी सोना 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता एलाट होगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम में निवेश 19 जून 2023 से शुरू होगा और 23 जून तक किया जा सकेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें
- स्कीम 19 से 23 जून 2023 तक खुली रहेगी
- सोने की कीमत 5,926 रुपये प्रति 1 ग्राम
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश
- डिजिटल पेमेंट पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
- छूट के बाद 1 ग्राम सोना 5,876 रुपये का
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 24 कैरेट सोना मिलेगा
- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 2.50% का सालाना ब्याज
- गोल्ड बॉन्ड में कोई शख्स 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक सोना खरीद सकता है
- ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किलो सोना
- गोल्ड बॉन्ड में 8 साल बाद पैसा मिलेगा वापस
- मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं
- अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकाला तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के हिसाब से टैक्स
यह भी पढ़ें: Gold Bond: सरकारी स्कीम पूरी होने से पहले ही हुआ पैसा डबल
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications