नई दिल्ली, फरवरी 18। निवेश के लिए फार्मा सेक्टर हरदम से ही एक डिफेंसिव सेक्टर माना गया है। यह बात सही भी है, लेकिन इसी फार्मा सेक्टर के 2 शेयर ऐसे हैं, जो कुछ साल पहले तक 10 रुपये से कम पर मिल रहे थे। अगर उस वक्त इन शेयरों में थोड़ा भी निवेश किया गया होगा, तो आज वह बहुत ही ज्याद हो गया होगा। शेयर बाजार में अगर अच्छी कंपनी में निवेश किया जाए तो बाद में ऐसा ही रिटर्न मिलता है।
आइये जानते हैं कि यह 2 फार्मा सेक्टर के शेयर कौन से हैं, और इन शेयरों ने निवेशकों को कितना फायदा कराया है।
पहले जानें इन 2 फार्मा सेक्टर की कंपनियों के नाम
यह 2 फार्मा सेक्टर की कंपनियां है अजंता फार्मा और नैटको फार्मा। कभी यह दोनों कंपनियों के शेयर 10 रुपये से कम पर ट्रेड हो रहे थे। वहीं आज इन शेयरों ने हजारों फीसदी का रिटर्न दिया है। आइये जानते हैं कि अगर किसी ने इन शेयरों में अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू कितनी हो गई होगी।
पहले जानिए अजंता फार्मा के बारे में
अजंता फार्मा का शेयर 6 मार्च 2009 को एनएसई पर करीब 6.71 रुपये ट्रेड हो रहा था। वहीं यह शेयर आज करीब 2000 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। इस प्रकार इस शेयर ने 13 साल में करीब 30,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस शेयर में 6 मार्च 2009 को 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3 करोड़ रुपये हो गई है। अगर देखा जाए तो इस शेयर ने एक साल में ही अपना लो लेवल 1,660 रुपये का और उच्चतम का स्तर 2,435 रुपये का बनाया हुआ है।
अब जानिए नैटको फार्मा के बारे में
नैटको फार्मा के शेयर ने भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। नैटको फर्मा का शेयर 6 मार्च 2009 को एनएसई पर 8.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह शेयर अब 832 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से देखा जाए तो कंपनी ने बीते 13 साल से करीब 10,000 फीसदी का रिटर्न दियाया है। अगर किसी ने इस शेयर में 6 मार्च 2009 को 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं नैटको फार्मा के शेयर ने एक साल में अपना लो लेवल 771.50 रुपये का और उच्चतम स्तर 1,189 रुपये का बनाया है।
More From GoodReturns

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SGB निवेशकों की मौज: RBI ने तय किया ₹15,334 का रिडेम्पशन प्राइस, अगली विंडो की तारीख भी जानें

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
