नई दिल्ली, मार्च 12। ऐसे ढेरों ढेर छोटे शेयर हैं, जो पिछले 1-2 साल में तेजी से ऊपर चढ़ने के बाद 2022 में भी अपनी रफ्तार बनाए हुए हैं। ये शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक है खूबसूरत। खूबसूरत लिमिटेड की स्थापना 17 अप्रैल 1982 को कोलकाता शहर, पश्चिम बंगाल में हुई थी। कंपनी की वर्तमान अधिकृत पूंजी और चुकता पूंजी क्रमश: 1500.00 लाख रु और 1328.44 लाख रु है। कंपनी फाइनेंशियल एक्टिविटीज में लगी हुई है, जिसके तहत ये लोगों और कॉर्पोरेट संस्थाओं दोनों की सर्विस प्रोवाइड करती है। साथ ही यह शेयरों और प्रतिभूतियों में निवेश करती है। आगे जानिए इस कंपनी के शेयर का दमदार रिटर्न।
2022 में रिटर्न
खूबसूरत का शेयर 2022 में 698.08 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि यह शेयर इस साल में ही निवेशकों का पैसा 8 गुना कर चुका है। यदि किसी ने इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 7.98 लाख रु हो गयी होगी। बीते एक महीने में ही यह 131.84 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये शेयर 1 महीने में 1.79 रु से 4.15 रु पर पहुंच गया है। वहीं 2022 में अब तक यह 0.52 रु से 4.15 रु तक पहुंचा है।
6 महीनों का रिटर्न
खूबसूरत का शेयर 6 महीनों में 1331 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि यह शेयर 6 महीनों में ही निवेशकों का पैसा 14 गुना से अधिक कर चुका है। यदि किसी ने इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 14.31 लाख रु हो गयी होगी। पिछले कारोबारी हफ्ते में भी इसने 20.99 फीसदी रिटर्न दिया। ये पांचों दिन ऊपरी सर्किट पर रहा।
5 साल का रिटर्न
खूबसूरत का शेयर 5 सालों में 912 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि यह शेयर इस अवधि में निवेशकों का पैसा 10 गुना कर चुका है। यदि किसी ने इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि इस अवधि में 10 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। बता दें कि यह एक बहुत छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल केवल 55.13 करोड़ रु है।
3 महीनों का रिटर्न
खूबसूरत का शेयर 3 महीनों में 1238.71 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसका मतलब है कि यह शेयर इस अवधि में निवेशकों का पैसा 13 गुना से अधिक कर चुका है। यदि किसी ने इस शेयर में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि इस अवधि में 13 लाख रु से अधिक हो गयी होगी। वैसे एक बात यह भी है कि छोटी कंपनियों में निवेश पर जोखिम भी रहता है।
शुक्रवार को शेयर बाजार
कल शेयर बाजार तेजी के साथ क्लोज हुआ। सेंसेक्स करीब 85.91 अंक की तेजी के साथ 55550.30 अंक के स्तर पर और निफ्टी 35.60 अंक की तेजी के साथ 16630.50 पर बंद हुआ। कल बीएसई में कुल 3,458 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी। इनमें से 2,090 शेयर तेजी और 1,250 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 118 कंपनियों के शेयरों के दामों में कोई अंतर नहीं आया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications