नई दिल्ली, अप्रैल 12। संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर का शेयर सोमवार को 20 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट पर पहुंच गया था। सोमवार को बीएसई पर इसका 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर भी पहुंचा। दरअसल कंपनी ने कहा कि इसके बोर्ड ने 18 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू और 900-950 करोड़ रुपये की कैपेक्स योजना को मंजूरी दे दी है। इसी खबर से कंपनी के शेयर को काफी सहारा मिला। आज भी इसका शेयर तेजी के साथ बंद हुआ। आज कंपनी का शेयर 5.48 फीसदी की तेजी के साथ 4770.50 रु के स्तर पर बंद हुआ। यही वो शेयर है, जिसने बीते एक साल में निवेशकों को 300 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
1 साल में कर दिया मालामाल
संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर का शेयर बीते एक साल में 318.43 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 1140.10 रु से 4770.50 रु पर पहुंच गया। 318.43 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा 4 गुना से अधिक हो गया है। यदि किसी ने 1 साल पहले संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 4.18 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
2022 में रिटर्न
संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर का शेयर 2022 में अब तक 91 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 2498.40 रु से 4770.50 रु पर पहुंच गया। 91 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हो गया। यदि किसी ने 2022 की शुरुआत में संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर के शेयरों में 2 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 3.82 लाख रु हो गयी होगी।
6 महीनों का रिटर्न
संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर का शेयर बीते 6 महीनों में अब तक 143.6 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 1958.40 रु से 4770.50 रु पर पहुंच गया। 143.6 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया। यदि किसी ने 6 महीने पहले संदूर मैंगनीज के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 2.43 लाख रु हो गयी होगी।
3 महीनों में पैसा डबल
कंपनी का शेयर 3 महीनों में 99.44 फीसदी उछला है। यानी ये केवल तीन महीनों में ही पैसा डबल कर चुका है। एफडी जैसे किसी भी विकल्प से पैसा डबल करने में आपको कई सालो का समय लग सकता है। मगर अच्छे शेयर की यह खासियत है कि वो कुछ ही महीनों में ऐसा करने में सक्षम होते हैं।
5 साल का रिटर्न
संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर का शेयर बीते 5 सालों में अब तक 591.88 फीसदी उछला है। इस अवधि में कंपनी का शेयर 689.50 रु से 4770.50 रु पर पहुंच गया। 591.88 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का करीब 7 गुना कर देना। यदि किसी ने 5 साल पहले संदूर मैंगनीज के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज 6.92 लाख रु हो गयी होगी। 9 मई 2005 में अपनी शुरुआत से अब तक यह 11258 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
