नयी दिल्ली। निवेश के जरिए और माध्यम हैं। मगर हर माध्यम आपको हर महीने पैसे नहीं दिलवा सकता है और वो भी घर बैठे। मगर पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी योजना है, जिससे आप हर महीने घर बैठे कमा सकते हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक हालत खराब हो रही है। ऐसे में अगर बिना कुछ किये हर महीने कुछ कमाई हो जाए तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। कोरोनावायरस संकट के दौरान अगर आप कोई मासिक आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं तो बता दें कि यह निवेश योजना आपके लिए एक दम बेस्ट रहेगी। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में विस्तार से, जो आपको घर बैठे अच्छा खासा मुनाफा करवा सकती है।
पोस्ट ऑफिस की मासिक इनकम योजना
पोस्ट ऑफिस में बहुत सारी निवेश योजनाएं हैं। इनमें पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और आरडी शामिल है। मगर मासिक इनकम योजना एक खास स्कीम है। सबसे पहली बात तो आप इस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। ये योजना आपका लाभ दोगुना करवा सकती है। इस समय पोस्ट ऑफिस की मासिक इनकम योजना के तहत निवेशकों को वार्षिक 6.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना के अंतर्गत आपकी कुल जमा पर वार्षिक आधार पर बतौर रिटर्न ब्याज जोड़ा जाता है।
हर महीने मिलेगा पैसा
जमा राशि पर कुल रिटर्न की देखा जाए तो वार्षिक आधार पर तय होगा। इसलिए रिटर्न को मासिक आधार पर 12 हिस्सों में बांटा जाता है। 12 महीनों में बांटे जाने के बाद तय होगा कि आपकी मासिक आय कितनी होगी। हर महीने मिलने वाला पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वैसे अगर आप हर महीने पैसा न लें तो ब्याज के पैसों को मूलधन में जोड़कर पोस्ट ऑफिस की ओर से ब्याज मिलता है। यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलेगा। इससे आपका मुनाफा बढ़ेगा।
ऐसे होता है मुनाफा
उदाहरण के लिए आप अपने साथी के साथ जॉइंट खाते में 9 लाख रुपये का निवेश करें तो इस राशि पर 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस लिहाज से आपका वार्षिक रिटर्न हो जाएगा 61200 रुपये। अब इस राशि को यदि आप 12 हिस्सों में बांटे तो आपको हर महीने मिलेंगे 5100 रुपये। यानी हर महीने बिना कुछ किए आपको 5100 रुपये की इनकम होगी।
ऐसे खुलवायें खाता
आप इस योजना के लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। जो प्रूफ आपको चाहिए होंगे उनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटो कॉपी शामिल है। साथ ही आपको अपने एड्रेस का प्रूफ देना होगा। इसके अलावा आपको 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ जमा करने होंगे।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications