Home Loan Top-Up Interest Rate: घर खरीदना या बनवाने में लंबा खर्च होता है। कई लोग अपने सालों की कमाई को इसमें लगा देते हैं।
वहीं, कुछ लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने वाले हैं तो आपको होम लोन के साथ-साथ होम लोन टॉप अप के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

क्या होता है होम लोन टॉप-अप
होम लोन पर टॉप अप के बारे में हम आपको एक उदाहरण से समझाएंगे। जिस प्रकार आप फोन में टॉप-अप करवाते हैं ठीक उसी प्रकार आप एक अतिरिक्त लोन राशि को जोड़ सकते हैं जो मौजूदा होम लोन पर ग्राहकों को दी जाती है।
होम लोन की समय अवधि अलग-अलग होती है और लोन पर टॉप-अप 15 से 20 साल तक के लिए किया जाता है जो आपके लोन की अवधि पर भी निर्भर करता है।
लोन पर टॉप-अप की सुविधा आपको बैंक या फिर वित्तियां संस्थान से भी मिल जाएगी।
होम लोन के भुगतान के साथ-साथ आपको टॉप अप लोन की मासिक किस्तों का भुगतान भी करना होता है। इसकी समय सीमा आमतौर पर होम लोन के बराबर ही होती है।
टॉप-अप होम लोन पर इंटरेस्ट रेट
टॉप-अप होम लोन की ब्याज दरें आमतौर पर नियमित होम लोन दरों से थोड़ी अधिक होती हैं। यह उधारकर्ता की प्रोफ़ाइल के आधार पर भी भिन्न होते हैं।
उदाहरण के लिए, एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई की टॉप-अप होम लोन दरें 8.80% और 11.30% के बीच हैं।
राहुल मेहरोत्रा, एमडी और सीईओ, आरएचडीएफसीएल के अनुसार, ऋणदाता के लिए बढ़ते जोखिम के कारण टॉप-अप होम लोन की ब्याज लागत आमतौर पर नियमित होम लोन से अधिक होती है। वित्तीय संस्थानों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर में अंतर आम तौर पर 1% - 2% के बीच होता है।
कौन कर सकता है होम लोन टॉप-अप के लिए अप्लाई
यदि उधारकर्ताओं ने एक भी किस्त चूके बिना 12 महीने तक भुगतान किया है, तो वे होम लोन टॉप-अप के लिए पात्र हैं। बैंक द्वारा स्वीकृत धनराशि, भुगतान की गई समान मासिक किश्तों (ईएमआई) पर निर्भर करती है।
कुल मिलाकर, टॉप-अप होम लोन उन लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है जो अलग से या व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने की परेशानी के बिना अतिरिक्त धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं।
होम लोन पर टॉप अप के फायदे
टॉप-अप लोन से मिली राशि का उपयोग आपकी मौजूदा संपत्ति से संबंधित किसी भी उद्देश्य के लिए कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसका उपयोग पार्किंग की जगह खरीदने, घर के नवीनीकरण, फर्नीचर की खरीद या अन्य व्यक्तिगत खर्चों के लिए किया जा सकता है।
होम लोन लेने के कुछ समय बाद आप यह लोन आसानी से ले सकते हैं। आम तौर पर बैंक होम लोन के रीपेमेंट का पैटर्न देखकर ही आपको टॉप अप लोन देते हैं।
तो अगर आप अपने होम लोन की किस्तों का भुगतान समय पर कर रहे हैं तो आपको आसानी से टॉप-अप होम लोन मिल जाएगा।
वहीं, बात करें इसके नुकसान की तो टॉप-अप लोन का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह केवल मौजूदा होम लोन ग्राहक के लिए होता है और इसपर जुटाई गई राशि पर भी किसी भी प्रकार का टैक्स लाभ नहीं है।
More From GoodReturns

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
