Top 5 businesses related to Yoga: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। यह प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों ने 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसलिए भी खास हो गया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। योग अब तेजी के साथ दुनियाभर में फैल रहा है। ऐसे में अगर योग से कारोबार पर नजर डाली जाए तो काफी अच्छे मौके मिलते हैं। यह एक सालभर चलने वाला कारोबार है।

एक जानकारी के अनुसार दुनिया भर में योग से जुड़ा कारोबार करीब 5.37 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं अगर विदेशों की बात की जाए तो सिर्फ अमेरिका में ही करीब 70,000 करोड़ रुपये का योग से जुड़ा कारोबार हो रहा है। ऐसे में जानिए योग से जुड़े टॉप 5 कारोबार।
कारोबारी संगठन एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार योग के शिक्षकों की मांग हर साल करीब 35 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है। योग सीखाने का काम करीब 2500 करोड़ रुपये तक का हो चुका है। इसमें योग बाबाओं के लगाए जाने शिविर, कंपनियों को दी जाने वाली कॉरपोरेट्स ट्रेनिंग और निजी ट्रेनिंग शामिल है।
अनुमान है कि दुनिया मे करीब 20 करोड़ लोग योग से जुड़े हैं, जिसमें से आधे से ज्यादा भारतीय हैं। आजकल कंपनियां अपने कर्मचारियों को योग सिखान के लिए कॉरपोरेट ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं। इसके लिए यह ट्रेनर बुलाती हैं। यह ट्रेनर घंटे के हिसाब से अपनी फीस लेता है। ऐसे में योग ट्रेनर बन कर अच्छी कमाई की जा सकती है।
योग करने के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। एक अनुमान है कि यह करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। योग के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों के क्षे9 में भुसत्व, फॉरएवर योग, अर्बन योग जैसी कंपनियां आ चुकी हैं।
उम्मीद है कि एक से दो साल में ये कारोबार दोगुना तक हो सकता है। इसके अलावा योग से जुड़े कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। इसका फायदा उठाया जा सकता है।
योग की शिक्षा के दौरान कई सामानों की जरूरत पड़ती है। इनका भी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसमें योग चटाई, जूते, सीडी, डीवीडी, के अलावा एक्सेसरीज की मांग तेजी से बढ़ रही है। ई-कॉमर्स कंपनियां ऐसे उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं। यह योग से जुड़े उत्पादों को ऑनलाइन खूब बेच रही हैं। कई कंपनियां तो ऐसे उत्पादों पर विशेष ऑफर के साथ बेच रही हैं, जिससे इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
एसोचैम ने वर्ष 2016 में एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें कहा गया था कि भारत में योग से जुड़ा कारोबार 12 हजार करोड़ रुपये का हो चुका है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक योग के जुड़े कारोबार में भविष्य में भी अच्छी बढ़त की संभावना है।
योग के बढ़ते चलन के बाद योग से जुड़ी आर्ट और पेंटिंग की मांग तेजी से बढ़ी है। आजकल योग सेंटर्स और कंपनियां दीवारों पर योग से जुड़ी पेंटिंग्स खूब पसंद कर रही हैं। योग पेंटिंग कारोबार करीब 500 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है। इस कारोबार में अच्छी बढ़त भी दर्ज हो रही है।
योग के चलते आयुर्वेद से जुड़े हेल्थ उत्पादों की मांग में भी तेजी बढ़त देखी जा रही है। इसके चलते ऐसे उत्पाद बनाने और बेच कर अच्छी कमाई हो रही है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का कारोबार इन उत्पादों की अच्छी मांग की वजह से कई हजार करोड़ रुपये का हो चुका है।
वहीं खादी भी अब काफी फेमस हो चुका है। राज्य सरकार खादी नाम से हेयर ऑयल, शैंपू, फेसवॉश जैसे उत्पाद बाजार में ला चुकी है और कई उत्पाद बाजार में आने की संभावना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
