नई दिल्ली, जुलाई 16। बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी आई। बेंचमार्क इंडेक्स आखिरकार लगातार चार दिन गिरने के बाद शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 300 अंक से अधिक मजबूत हुआ और निफ्टी 16,000 के स्तर को फिर से हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि शेयर बाजार अभी भी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। यदि आप अच्छे शेयरों की तलाश में हैं तो 5 शेयर आपको अच्छा रिटर्न दिला सकते है। जानते हैं उनके नाम।
बीईएल (टार्गेट प्राइस - 255 रु)
पहला शेयर है बीईएल। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एक एक्सपर्ट के मुताबिक बीईएल को 235-240 रु के दायरे में खरीदना चाहिए। इसके लिए टार्गेट 250-255 रु का है। जबकि स्टॉप लॉस 229 रु का है। यदि आप इसे 235 रु खरीद कर 255 रु पर बेचें तो आपको करीब 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। तकनीकी ऑसिलेटर्स पर, 14-पीरियड आरएसआई ने एक सकारात्मक क्रॉसओवर देखा है, जो निकट अवधि में शेयर में तेजी के आउटलुक का संकेत है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज
दूसरा शेयर है गोदरेज प्रॉपर्टीज। गोदरेज प्रॉपर्टीज को 1320 रु के आस-पास खरीदना चाहिए। इसके लिए टार्गेट 1390 रु का है। जबकि स्टॉप लॉस 1275 रु का है। यदि आप इसे 1320 रु खरीद कर 1390 रु पर बेचें तो आपको 5 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। अधिकांश संकेतक तकनीकी पैरामीटर्स पर शेयर के लिए एक तेजी का संकेत दे रहे हैं, जबकि यहां तक कि पिछले चार हफ्तों से स्टॉक में भी तेजी आई है।
मैक्स फाइनेंशियल
तीसरा शेयर है मैक्स फाइनेंशियल। मैक्स फाइनेंशियल को 830 रु के आस-पास खरीदना चाहिए। इसके लिए टार्गेट 875-880 रु का है। जबकि स्टॉप लॉस 805 रु का है। यदि आप इसे 830 रु खरीद कर 880 रु पर बेचें तो आपको 6 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। दैनिक चार्ट पर, स्टॉक एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के क्लस्टर से काफी है, और 14-अवधि आरएसआई इसमें तेजी जारी रखने की उम्मीद दिखा रहा है।
भारत फोर्ज
चौथा शेयर है भारत फोर्ज। भारत फोर्ज को 645 रु के आस-पास खरीदना चाहिए। इसके लिए टार्गेट 680-685 रु का है। जबकि स्टॉप लॉस 620 रु का है। यदि आप इसे 620 रु खरीद कर 685 रु पर बेचें तो आपको 6 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। रिस्क-रिवार्ड के नजरिये से, स्टॉक एक आकर्षक जोन में है और इसे शॉर्ट टर्म के हिसाब से खरीदा जा सकता है।
टाइटन
पांचवा शेयर है टाइटन। टाइटन को 2150 रु के आस-पास खरीदना चाहिए। इसके लिए टार्गेट 2250-2260 रु का है। जबकि स्टॉप लॉस 2090 रु का है। यदि आप इसे 2150 रु खरीद कर 2260 रु पर बेचें तो आपको 5 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। अस्थिरता, कमजोर जीडीपी डेटा और बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति के बीच 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक 1 प्रतिशत फिसल गए। हालांकि एफआईआई की बिकवाली में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और अच्छे मानसून ने बाजार को कुछ सहारा दिया। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 721.06 अंक (1.32 फीसदी) की गिरावट के साथ 53,760.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 171.4 अंक (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,049.20 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि जुलाई महीने में अब तक बेंचमार्क इंडेक्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications