नई दिल्ली, दिसंबर 12। साल 2021 खत्म होने जा रहा है। यह एक ऐसा साल रहा, जब क्रिप्टोकरेंसी ने मैन स्ट्रीम फाइनेंस में जगह बनाई। इस साल कई मशहूर हस्तियों से लेकर एथलीटों और ने ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल कॉइन्स में दिलचस्पी दिखाई। इस साल इंस्टिट्यूशनल और रिटेल निवेशकों ने क्रिप्टो एसेट्स, ब्लॉकचैन-आधारित प्रोडक्ट्स और नॉन-फंजीबल टोकन जैसे ऑप्शनों में जम कर पैसा लगाया और 12 महीनों से कम समय में 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट को 3 ट्रिलियन डॉलर में बदल दिया है। इस साल कई ऐसी क्रिप्टो भी रहीं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। यहां हम आपको 3 ऐसी क्रिप्टो की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को 8131 फीसदी तक रिटर्न दिया।
डीसेंट्रालैंड क्रिप्टो
डीसेंट्रालैंड क्रिप्टो ने इस साल निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया है। ये क्रिप्टो कॉइन साल में करीब 4400 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। इतने रिटर्न के हिसाब से अगर किसी ने साल के शुरू में इस कॉइन में 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 45 लाख रु होती। इस क्रिप्टो ने 2021 में निवेशकों का पैसा 45 गुना कर दिया है। डीसेंट्रालैंड क्रिप्टो की मार्केट कैपिटल 6.8 अरब डॉलर है।
हार्मोनी क्रिप्टो
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार हार्मोनी क्रिप्टो ने भी इस साल निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ये क्रिप्टो कॉइन साल में करीब 4460 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। इतने रिटर्न के हिसाब से अगर किसी ने साल के शुरू में इस कॉइन में 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 45.60 लाख रु होती। इस क्रिप्टो ने 2021 में निवेशकों का पैसा 45 गुना से भी अधिक कर दिया है। हार्मोनी क्रिप्टो की मार्केट कैपिटल हालांकि डीसेंट्रालैंड क्रिप्टो से कम है। इसकी मार्केट कैपिटल 6.8 अरब डॉलर है।
कडेन क्रिप्टो
कडेन क्रिप्टो ने भी इस साल निवेशकों को खूब मुनाफा करवाया है। ये क्रिप्टो कॉइन 2021 में 8100 फीसदी से अधिक रिटर्न देने में कामयाब रही। इसने 8131 फीसदी रिटर्न दिया। इतने रिटर्न के हिसाब से अगर किसी ने साल के शुरू में इस कॉइन में 1 लाख रु लगाए होते तो उनकी वैल्यू आज 82.31 लाख रु होती। इस क्रिप्टो ने 2021 में निवेशकों का पैसा 82 गुना से अधिक कर दिया है। कडेन क्रिप्टो की मार्केट कैपिटल 1.9 अरब डॉलर है।
बिटकॉइन कितना बढ़ा
बिटकॉइन, मार्केट कैपिटल के हिसाब से प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी, इस वर्ष में अब तक लगभग 70 फीसदी बढ़ गयी है। पर ऊपर बताए गए क्रिप्टो कॉइन और दूसरे कई क्रिप्टो ने इस साल हजारों फीसदी रिटर्न दिया है।
कैसा है क्रिप्टो बाजार
आज की बात करें तो सुबह बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप 929.33 ट्रिलियन डॉलर है। सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी की अधिकतम कीमत 49,697.90 डालर और न्यूनतम कीमत 47,827.94 डॉलर रही है। वैसे इसकी ऑलटाइम हाई कीमत 68,990.90 डॉलर रही है। एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 4,037.97 डॉलर पर था। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 0.826445 डॉलर पर था। कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 1.37 डॉलर पर था। डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का रेट सुबह क्वाइनडेस्क पर 0.168022 डॉलर था। उसमें सुबह 1.60 फीसदी की तेजी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
