Indian Currency Valuation: भारतीय रुपया (INR) एशिया की सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक माना जाता है। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, विदेशी निवेश और व्यापारिक संबंधों ने इसकी स्थिति मजबूत की है। यही कारण है कि एशिया से लेकर यूरोप और अफ्रीका का तक, कई देशों में भारतीय रुपया अपनी स्थानीय मुद्रा से कहीं ज्यादा मूल्यवान है। महंगाई, राजनीतिक अस्थिरता और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के कारण कई देश अपनी मुद्राओं को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

नतीजतन, भारतीय रुपया वहां मजबूत दिखाई देता है। भारतीय रुपये का सबसे ज्यादा मूल्य उन देशों में है जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उदाहरण के लिए, लेबनान में एक रुपये की कीमत 1006.07 लेबनानी पाउंड है।उदहारण के तौर पर देखें तो अगर आप लेबनान में 1 लाख रुपया लेकर जाते है तो आपका 1 लाख (100,000) भारतीय रुपये लगभग 100,370,000 लेबनानी पाउंड के बराबर हो जाएगा।
इसके अलावा, ईरान में एक रुपये की कीमत 474.12 ईरानी रियाल है। वहीं, 1 लाख (100,000) भारतीय रुपये का मूल्य लगभग 47,406,000 ईरानी रियाल होगा।
वियतनाम में एक रुपया 297.61 वियतनामी डोंग के बराबर है। 1 लाख भारतीय रुपए लगभग 29,768,620 वियतनामी डोंग के बराबर है।
लाओस में एक रुपया लगभग 242.87 लाओ किप के बराबर है। 1 लाख (100,000) भारतीय रुपए लगभग 24,284,156.5 लाओ किप के बराबर होंगे।
इंडोनेशिया में एक रुपया 187.98 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर है। 1 लाख भारतीय रुपये लगभग 18,781,820 इंडोनेशियाई रुपिया के बराबर हैं। यहां रुपया न केवल एक मुद्रा के रूप में, बल्कि क्रय शक्ति के मामले में भी मजबूत दिखाई देता है।
दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में रुपये की मजबूती
भारतीय रुपया न केवल एशिया में, बल्कि दक्षिण अमेरिकी और अफ्रीकी देशों में भी मजबूत है।
- पैराग्वे में एक रुपये की कीमत 79.45 ग्वारानी है।
- कोलंबिया में एक रुपये की कीमत 43.96 पेसो है।
- नाइजीरिया में एक रुपया 16.72 नाइरा के बराबर है।
- इराक में 1 रुपया 14.69 दीनार के बराबर है।
- अर्जेंटीना में 1 रुपया 14.98 पेसो के बराबर है।
ये देश मुद्रास्फीति और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनकी मुद्रा का मूल्य गिर रहा है।
एशिया और पड़ोसी देशों में रुपये की स्थिति
- जापान में 1 रुपया 1.68 येन के बराबर है।
- पाकिस्तान में 1 रुपया 3.17 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है।
- नेपाल में 1 रुपये की कीमत 1.59 नेपाली रुपये है।
- बांग्लादेश में 1 रुपया 1.37 टका के बराबर है।
इन पड़ोसी देशों की मुद्राएं भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना में कमजोर साबित होती हैं।
भारतीयों के लिए इसका क्या मतलब है?
भारतीय पर्यटकों को इन देशों में ज्यादा मूल्य मिलता है। वहां पढ़ाई और बिजनेस करने वालों को रुपये की मजबूती से फायदा होता है। इन देशों को भारतीय निर्यात भारतीय व्यवसायों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications