नई दिल्ली, मार्च 14। टाटा ग्रुप के पास एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। कई कंपनियां तो ऐसी हैं, जिनके नाम पर टाटा नहीं लिखा है। ऐसी कंपनियों को आमतौर पर लोग देखकर भी छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसी कंपनियों ने भी निवेशकों को खूब फायदा कराया है। इस फायदे को इसी तरह से समझा जा सकता है कि पैसा 1 साल में दस गुना तक हो चुका है। हम आपको यहां टाटा ग्रुप की 1 एक चर्चित और दूसरी बिना टाटा के नाम वाली कंपनी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं पैसा कई गुना करने वाली ये टाटा ग्रुप की 2 कंपनियां कौन सी हैं।
पहले जानिए टाटा के नाम वाली कंपनी
पहली कंपनी है टाटा टिनप्लेट। टाटा टिनप्लेट का शेयर करीब 1 साल पहले 18 मार्च 2021 को 156.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह शेयर अब 370 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार इस शेयर ने पूरे साल के दौरान करीब 135.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर 5 साल पहले इस शेयर का रेट देखा जाए तो यह 81.40 रुपये के स्तर पर था। इस दौरान इस शेयर ने 352.52 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर निवेशक ने 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 2.35 लाख रुपये हो गई होगी। वहीं 5 साल में यह 1 लाख रुपये का निवेश करीब 4.52 लाख रुपये हो गया है।
अब जानिए टाटा टिनप्लेट करती क्या है
टाटा टिनप्लेट कंपनी (टीसीआईएल) टिनप्लेट की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1920 में हुई थी। यह कट शीट और कॉइल फॉर्म में टिनप्लेट और शीट फॉर्म में टिन फ्री स्टील का उत्पादन करती है। इसके अलावा कंपनी खाद्य तेल, पेंट और कीटनाशक, बैटरी और एरोसोल और बोतल क्राउन उत्पादों सहित कई अन्य चीजें बनाती है।
अब जानिए एक और टाटा ग्रुप कंपनी के बारे में
टाटा ग्रुप की एक कंपनी है ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली। यह नाम एक जानामाना नाम नहीं है, लेकिन है यह टाटा ग्रुप की कंपनी। इस कंपनी का शेयर 1 साल में करीब 1000 फीसदी का फायदा कराया है। अज से करीब 1 साल पहले यानी 12 मार्च 2021 को ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग और असेंबली कंपनी का शेयर 37.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह शेयर अब 397 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर ने 1 साल में करीब 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 माह पहले कंपनी का शेयर 56.70 रुपये के स्तर पर था। इस दौरान इस शेयर ने करीब 570 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू 10 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है। वहीं, 6 महीने में 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 6.68 लाख रुपये हो चुका है।
जानिए क्या करती है यह कंपनी
ऑटो सहायक फर्म मुख्य रूप से टाटा मोटर्स के लिए शीट मेटल स्टैम्पिंग, वेल्डेड असेंबली और पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए मॉड्यूल बनाती है। इसके अलावा,यह कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को जनरल मोटर्स इंडिया, फिएट इंडिया, पियाजियो वाहन, अशोक लीलैंड, जेसीबी, टाटा हिताची और एमजी मोटर्स जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपने उत्पाद बेचती है।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications