नई दिल्ली। कोरोना महामारी और इसके बाद लागू हुए लॉकडाउन का प्रभाव इंडस्ट्री से लेकर कंपनियों और बैंकिंग तक पर पड़ा है। यही कारण है कि लॉकडाउन के हल्के पड़ते ही कार और बाकइ की बिक्री बढ़ाने के लिए जहां कंपनियों और बैंकों की तरफ से ऑफर्स की बहार आ गई हैं, वहीं लोग भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह निजी वाहन से चलना चाहते हैं। यानी जहां कंपनियां अपने वाहन बेचना चाहती हैं, वहीं लोग खरीदने को भी तैयार दिख रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने और बिक्री की ज्यादा तेजी से बढ़ाने के लिए कार और बाइक कंपनियों ने नया रास्ता निकाला है। इन कंपनियों ने बैंकों और वित्तीय कंपनियों से समझौते कर आकर्षक स्कीमें लांच की हैं।
इसलिए अगर आप इस समय कार या बाइक खरीदने की सोच रहें हैं, तो इन ऑफर्स पर नजर डाल लें। हो सकता है कि आपको अतिरिक्त फायदा हो जाए।
ईएमआई को लेकर ऑफर्स की बहार
अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास ईएमआई पर कई तरह के लुभवाने ऑफर मिल रहे हैं। इनमें कहीं ईएमआई भरने के लिए 1 साल का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, तो कहीं 100 फीसदी फाइनेंस का भी ऑफर मिल रहा है। यही कारण है कि मई में वाहनों की बिक्री में सुधार दिखने लगा है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कार और मोटरसाइकिलों पर ईएमआई से जुड़े क्या ऑफर चल रहे हैं।
मारुति सहित कार कंपनियों ने लांच किया ऑफर
मारुति ने एनबीएफसी कंपनी चोला इन्वेस्ट के साथ समझौता कर बॉय नॉव पे लेटर स्कीम लांच की है। इसके तहत ग्राहक लोन लेने के 60 दिन बाद ईएमआई शुरू कर सकते हैं। इस ऑफर का फायदा 30 जून तक लिया जा सकता है। इसके अलावा ह्यूंडई 5 अलग-अलग फाइनेंस स्कीम लेकर आई है। कंपनी 3 महीने कम ईएमआई की स्कीम लांच की है। इसके अलावा ह्यूंडई ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर ईएमआई इश्योंरेंस स्कीम लांच की है। इस स्कीम में अगर ग्राहक की अगर बीच में नौकारी चली जाती है, तो कंपनी पहले 3 महीने की किस्त भरेगी। वहीं टाटा मोटर्स ने भी सभी कई सारे इंसेंटिव प्लान जारी किए हैं। इसमें 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंसिंग 8 साल की ईएमआईस्कीम शामिल है। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने कोविड 19 के फ्रंटलाइन वॉरियर जैसे डॉक्टर्स, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और पुलिस के लिए विशेष स्कीम भी लांच की है। इसके अलावा महिनद्रा एंड महिन्द्रा ने अभी खरीदो किस्ते 2021 में भरो स्कीम लांच की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक अगले साल से ईएमआई भरने का आप्शन ले सकते हैं। विदेशी कार कंपनियां रेनो, टोयोटा और निसान ने भी स्पेशल पैकेज जारी किए हैं। इन ऑफर्स में ग्राहक को पहले 3 महीने ईएमआई भरने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा स्कोडा रेपिड टीएसई के ईएमआई राहत स्कीम लेकर आई है। इसके तहत ग्राहक आने वाली दिवाली से किस्त भरना शुरू कर सकते हैं।
बाइक कंपनियों ने भी जारी किए ऑफर
कार कंपनियों की तरह ही बाइक बनाने वाली कंपनियों ने भी ग्राहकों के लिए ऑफर जारी किए हैं। मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल इनफील्ड और ट्रम्फ ने ऑफर जारी किए हैं। इसके बाद लोग अब बुलेट को कम ईएमआई स्कीम और कम डाउनपेमेंट पर खरीद सकते हैं। इस स्कीम का फायदा लेने वालों को पहले के मुकाबले कम डाउन पेमेंट देना होगा साथ ही शुरू के कुछ महीनों तक ईएमआई की कम किस्त भी चुकाने का मौका मिलेगा। वहीं रॉयल इनफील्ड ने पुरानी बुलेट की वैल्यू को डाउन पेमेंट की तरह इस्तेमाल कर नई बुलेट लेने का भी विकल्प दिया है। इसके अलावा ट्रंम्फ मोटरसाकिल ने भी ग्राहकों के लिए 3 ईएमआई फ्री ऑफर लांच किया है। अब इस कंपनी की नई मोटरसाइकिल खरीदने पर कंपनी पहली 3 किस्ते माफ कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications