फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) गारंटिड रिटर्न पाने का बेहतरीन माध्यम ही नहीं, बल्कि दिमागी सुकून के हिसाब से भी महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) गारंटिड रिटर्न पाने का बेहतरीन माध्यम ही नहीं, बल्कि दिमागी सुकून के हिसाब से भी महत्वपूर्ण है। निवेश विकल्पों में फिक्स्ड डिपोजिट काफी पॉपुलर रहा है। लेकिन इसके बाद भी देखा गया है कि बैंक एफडी में कम रिटर्न होने से अधिकांश निवेशक अपना पैसा कहीं और निवेश करना चाहते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर पिछले दो साल से गिर रही है और इसने 12 साल के सबसे निचले स्तर को छू लिया है। FD: ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे अच्छा ब्याज, तुरंत उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

मालूम हो कि एसबीआई बैंक विभिन्न टेन्योर में 2.9% और 5.4% के बीच ब्याज दर दे रहा है। मौजूदा समय में बैंक एफडी ब्याज दरें बचत बैंक खाते के बराबर हैं। असल में छोटी अवधि के लिए, बैंक एफडी बैंक बचत खाते की तुलना में कम ब्याज देते हैं। ऐसे में अगर आप दूसरे निवेश योजना में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतर विकल्प लेकर आए है।
किसान विकास पत्र (केवीपी)
किसान विकास पत्र में एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। यह स्कीम देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में लोगों को दी जा रही है। यह भारत में डाकघरों द्वारा दी जाने वाली एक बेहतर बचत योजना है। यह योजना चालू अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 6.9% का सांकेतिक रिटर्न देती है। यह पूरी तरह से जोखिम से मुक्त निवेश है। इन जमाओं पर ब्याज दर की घोषणा सरकार द्वारा हर तिमाही में की जाती है। इस योजना में न्यूनतम आवश्यक निवेश 1000 रुपये है। इन योजनाओं में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी)
राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदना बहुत आसान है। इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। राष्ट्रीय बचत पत्र में लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। इसके जरिए एक निश्चित ब्याज दर पर निवेशक को रिटर्न मिलता रहता है। एनएससी मौजूदा समय में 6.8% सालाना की ब्याज दर दे रहा है, लेकिन यह मैच्योरिटी पर देय है। 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग एनएससी खरीदे सकते हैं। डाकघर बचत योजना एनएससी अपने निश्चित आय पोर्टफोलियो लिए निवेशकों के बीच लोकप्रिय है। ये प्रमाणपत्र उन लोगों के लिए सुरक्षित और उपयोगी है जो पूंजी की सुरक्षा चाहते हैं।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) एक सरकार समर्थित बचत योजना है। इसमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति एससीएसएस में निवेश कर सकता है। मौजूदा समय में, एससीएसएस प्रति वर्ष 7.4% की दर से ब्याज का भुगतान करता है। जमाकर्ता व्यक्तिगत क्षमता में या जीवनसाथी के साथ एक से अधिक खाते संचालित कर सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष है। मैच्योरिटी के बाद खाते को आगे तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
बैंक एफडी
बैंक एफडी आज भी कई लोगों के लिए सेविंग्स का पहला विकल्प बनी हुई है। कुछ छोटे वित्त बैंक (एसएफबी) चुनिंदा एफडी पर 8% से 9% के बीच ब्याज देते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अन्य कर्जदाता की तुलना में इन बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें निश्चित रूप से आकर्षक हैं। सामान्य ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 50 आधार अंक अधिक मिलते हैं।
कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट
कॉर्पोरेट एफडी बहुत हद तक बैंक एफडी के समान है, लेकिन बैंक एफडी की तुलना में कॉर्पोरेट एफडी के मामले में जोखिम थोड़ा ज्यादा होता है। हालांकि मजबूत और ज्यादा रेटिंग वाली कंपनियों की एफडी में जोखिम कम होता है। अधिक गारंटीड रिटर्न की तलाश करने वालों के लिए कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प हो सकता है। यह 7-8% वार्षिक रिटर्न देता है। कॉर्पोरेट एफडी में पर्याप्त रूप से पुनर्भुगतान जोखिम अपेक्षाकृत अधिक होता है, यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो उच्च रिटर्न के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए इच्छुक नहीं हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications