नई दिल्ली, जनवरी 3। दुनिया बदल रही है और हमारे निवेश विकल्प भी बदल रहे हैं। पहले निवेश कंज्यूमर गुड्स, गैस और ऊर्जा में अधिक होता था, जबकि अब समय बदल गया है। अब डिजिटल, ईवी, तकनीक, एआई (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस) जैसे सेक्टर निवेशकों के बीच विकल्प के रूप में उभरे हैं। 2020 में, बाजार ने देखा कि कैसे नई तकनीक और ईवी सेगमेंट ने ग्रोथ करते बाजार में अपनी स्थिति दर्ज और मजबूत की। यहां हम आपको ऐसे 4 सेक्टरों की जानकारी देंगे, जो निवेशकों के बीच आगे के लिए प्रमुख निवेश विकल्प होंगे। इन क्षेत्रों में तेजी से ग्रोथ करने की क्षमता है।
एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बाजार को मापना मुश्किल है। मल्टीमॉडल और लिंग्विस्टिक सेक्टरों में, 2022 तक, तकनीकी प्रगति तेज होने की उम्मीद है। निवेशक कॉल सेंटर एनालिटिक्स, कस्टमाइज़ेशन और क्लाउड यूज़ ऑप्टिमाइजेशन में कमर्शियलाइज्ड एआई चाहते हैं, जिससे इनमें फंडिंग आ सकती है। एआई सेक्टर में, टाटा इलेक्सी, पर्सिस्टेंट, बॉश, ओरेकल, हैप्पीएस्ट माइंड्स जैसी कंपनियां 2022 के लिए बढ़िया हो सकती हैं।
5जी टेक
5जी का प्रचार जम कर हो रहा है, लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसमें कुछ और समय लग सकता है। यदि आप अस्थिरता को सहन कर सकते हैं, तो निवेश के लिए यह एक अच्छा सेक्टर हो सकता है। कई 5जी फर्म अभी भी प्लानिंग फेज में हैं। कुछ सबसे नयी और अत्याधुनिक तकनीक के उपलब्ध होने से पहले भविष्य का अनुमान लगा रही हैं। इसलिए अब इन बिजनेसों पर नजर रखने का समय आ गया है। निवेशकों को ऐसी कंपनी में निवेश करना चाहिए जिसका सफलता का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड हो।
2022 में 5जी का भविष्य
2022 तक देश के कई प्रमुख शहरों में 5जी सेवाओं को शुरू करने का अनुमान है। गुरुग्राम, बैंगलोर, चंडीगढ़, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, जामनगर, पुणे, अहमदाबाद , हैदराबाद, लखनऊ और गांधीनगर उन शहरों में से हैं जिन्हें 2022 में 5जी तकनीक प्राप्त होगी। इन शहरों में जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) पहले ही 5जी परीक्षण साइट स्थापित कर चुके हैं। यानी फ्यूचर के लिए निवेश का सही समय है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल
भारत ईवी क्षेत्र में दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। पहले से ही, भारत में कई राज्य सरकारों ने घरेलू और वर्ल्ड सप्लायर्स से इलेक्ट्रिक बसें खरीदना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, पिछले साल, भारत सरकार ने नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान डेवलप किया है, जिसका उद्देश्य हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय ईंधन सुरक्षा को बढ़ाना है। भारतीय शेयर बाजार में टाटा मोटर्स, हीरो मोटरकॉर्प, टीवीएस, महिंद्रा जैसे ईवी सेक्टर में कुछ नाम हैं।
डिजिटल
भारत आधे अरब से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ डिजिटल उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है। लाखों भारतीयों के लिए, इससे लेबर का नेचर बदलने के साथ-साथ भारी आर्थिक वैल्यू जनरेट होने की उम्मीद है। भारत ने 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखते हुए अपने लिए हाई टार्गेट निर्धारित किए हैं। भारत सरकार की "डिजिटल इंडिया" पहल 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से जीडीपी में चार गुना वृद्धि होने की उम्मीद है। आईआरसीटीसी, पेटीएम, जियो, सीडीएसएल और इन्फोएज इस सेक्टर के लिए कुछ अच्छे नाम हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications