फिक्स्ड डिपॉजिट हमेशा से निवेश के लोकप्रिय तरीकों में से एक रहा है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भारत में निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है। सभी आयु समूहों के निवेशक इसमें निवेश करना बेहतर समझते हैं,
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट हमेशा से निवेश के लोकप्रिय तरीकों में से एक रहा है। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भारत में निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प रहा है। सभी आयु समूहों के निवेशक इसमें निवेश करना बेहतर समझते हैं, क्योंकि एफडी सुरक्षित है और इसमें रिटर्न निश्चित हैं। कुछ निवेशक धारा 80 सी कटौती से लाभ लेने के लिए कर-बचत करने के लिए एफडी पसंद करते हैं।

आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कटौती के लिए 1.5 लाख रुपये तक के निवेश का दावा किया जा सकता है। टैक्स सेविंग एफडी में पांच साल की लॉक-इन अवधि होती है और समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती है।इन अनिश्चित कोरोना-19 काल में, निवेशक पिछले एक साल में ब्याज दरों में लगातार गिरावट के बावजूद अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए एफडी जैसे सुरक्षित विकल्पों में निवेश कर रहे है और इस तरह से जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों से दूर जा रहे हैं।
निजी और छोटे वित्त बैंक की बेहतर दरें
तो चलिए आपको बताते है 10 निजी बैंक जो कि 6 प्रतिशत या अधिक की दरों के साथ कर-बचत एफडी की पेशकश करते हैं। बैंक बाजार द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 प्रतिशत ब्याज के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है, इसके बाद डीसीबी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक और आरबीएल बैंक जैसे निजी बैंक हैं।
जानिए कौन बैंक दे रहा कितना ब्याज
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.00% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 212,217 रु होगा।
- डीसीबी 6.95% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 211,696 रु होगा।
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 6.75% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 209,625 रु होगा।
- इंडसइंड बैंक 6.75% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 209,625 रु होगा।
- आरबीएल बैंक 6.75% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 209,625 रु होगा।
- यस बैंक 6.75% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 209,625 रु होगा।
- Deutsche बैंक 6.25% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 204,531 रु होगा।
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.25% 204,531
- बंधन बैंक 6.00% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 202, 028 रु होगा।
- करूर वैश्य बैंक 6.00% ब्याज दर पर 5 साल में 1.50 लाख बढ़ोतरी के बाद 202, 028 रु होगा।
अन्य बैंकों के एफडी रेट
एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक 5.5 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक पाँच साल की सावधि जमाओं पर 5.35 प्रतिशत की पेशकश करते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) क्रमशः 5.40 प्रतिशत और 5.30 प्रतिशत का भुगतान करते हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के टैक्स-सेविंग एफडी में निवेश किए गए 1.5 लाख रुपये की राशि पांच साल बाद 2.12 लाख रुपये हो जाती है, जो कि सबसे अधिक हैं।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications