Weekly status of gold and silver rates: बीता हफ्ता सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस दौरान सोना और चांदी का रेट तेजी से बढ़ा। जानकारों की राय है कि गोल्ड का रेट काफी नीचे आ गया है, यही कारण है कि इसमें अब तेजी दिख रही है।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट बढ़ा है। बीते शुक्रवार को सोने का रेट 59489 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 58667 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान गोल्ड का रेट 822 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।

वहीं चांदी का रेट भी बीते हफ्ते तेजी से बढ़ा। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 74838 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं सोमवार को चांदी का रेट 73636 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से बीते हफ्ते चांदी का रेट 1202 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
सोने का रेट कहां तक जा सकता
केडिया एडवाइजरी के अनुसार पिछले 15 वर्षों में गोल्ड ने 400 प्रतिशत का मुनाफा कराया है। पिछले 1 साल में सोने ने 17.51 फीसदी और पिछले 2 साल में 24.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। साल 2023 में भी सोने से बड़ी उम्मीदें हैं।
जहां तक 2023 में सोने के रेट की बात है तो केडिया एडवाइजरी के अनुसार इस साल सोने की कीमत 66,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकती हैं। हालांकि इनकी राय है कि निवेशक 54,500 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर ही निवेश करें।
वहीं कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के कमोडिटी हेड रवींद्र राव के अनुसार गोल्ड-चांदी का रेश्यो देखें तो सिल्वर के भारी पड़ने की संभावना है। चांदी की कीमत में एक ब्रेकआउट दिया है और यह 72,000 रुपये के शुरुआती रेसिसटेंस से आगे निकल गई है। एमसीएक्स पर अब यह 85,000 रुपये से लेकर 86,000 रुपये तक जा सकती है। भारत दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, और अपनी जरूरत का 90 फीसदी हिस्सा आयात करता है। 2022 में भारत ने 9,500 टन चांदी का आयात किया था। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि सप्लाई कम होने से रेट में तेजी बनी रह सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
