सरकार 20 अप्रैल से छह किस्तों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगी। जी हां लॉकडाउन-2 के दौरान मोदी सरकार घर बैठे सोने खरीदने का मौका दे रही है।
नई दिल्ली: सरकार 20 अप्रैल से छह किस्तों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करेगी। जी हां लॉकडाउन-2 के दौरान मोदी सरकार घर बैठे सोने खरीदने का मौका दे रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 जारी करने का फैसला किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स 20 अप्रैल 2020 से 8 सितंबर 2020 तक छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। इसके तहत कम से कम एक ग्राम सोने में निवेश किया जा सकता है।
जानिए कितना सोना खरीद सकते है आप
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के निवेश करने वाला व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। जबकि न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। बता दें कि स्कीम के तहत निवेश पर 2.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। बांड को ट्रस्टी व्यक्तियों, एचयूएफ, ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों को बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं ग्राहकी की अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम प्रति व्यक्ति, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों के लिए 20 किलोग्राम और प्रति वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) समान होगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स छह किश्तों में जारी किए जाएंगे
पहली किस्त (2020-21 सीरीज I) 20 अप्रैल को खुलेगी और 24 अप्रैल को बंद होगी। जबकि बॉन्ड 28 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। छठी किस्त (2020-21 श्रृंखला VI) 31 अगस्त से 4 सितंबर 2020 तक के लिए निर्धारित की गई है। इस योजना की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी। इसका मकसद फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाना तथा सोने की खरीद में उपयोग होने वाली घरेलू बचत का इस्तेमाल वित्तीय बचत में करना है। घर में सोना खरीद कर रखने की बजाय अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करते हैं, तो आप टैक्स भी बचा सकते हैं।
आप यहां से खरीद सकते सस्ता सोना
- आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुने गए पोस्ट ऑफिस और एनएसई एवं बीएसई के जरिए होती है।
- बता दें कि आप इन सभी में से किसी भी एक जगह जाकर बॉन्ड स्कीम में शामिल हो सकते हैं।
- वहीं भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से पिछले 3 दिन 999 प्योरिटी वाले सोने की दी गई कीमतों के आधार पर इस बांड की कीमत रुपये में तय होती है।
- जानकारी दें कि भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से ऑनलाइन आवेदन और भुगतान करने पर बॉन्ड की कीमत में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
