Weekly change in gold and silver rates: सोना और चांदी का रेट लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सोना और चांदी का रेट कितना कम हो सकता है। जहां तक बीते एक हफ्ते में सोने और चांदी के रेट का सवाल है तो इसमें गिरावट दर्ज हुई है।
बीते एक हफ्ते के दौरान 24 कैरेट गोल्ड का रेट कम हुआ है। बीते शुक्रवार को सोने का रेट 58055 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 58726 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से सोने के रेट में पूरे हफ्ते के दौरान 671 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

जहां तक चांदी के रेट की बात है तो इसमें भी गिरावट आई है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 68429 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 69392 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 963 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
जहां तक सोने के रेट में पिछले महीनों के दौरान तेज बढ़त की बात है तो यह अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का असर था। अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ रही थी। ऐसे में वहां के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों को तेजी से बढ़ाया था। इससे सोने के रेट में तेज बढ़त आई।
लेकिन अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने अब ब्याज दरों को बढ़ाना बंद कर दिया है। अमेरिका से आए इस संकेत के बाद अब सोने के रेट में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है।सोने के रेट में गिरावट में एक और कारण है कि अब कई देशों की सरकारों ने सोने की खरीद को रोक दिया है। इससे डिमांड में कमी आई है।
लेकिन जहां तक सोने में निवेश की बात है तो जानकारों का मानना है कि सोने के रेट में अब ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है। ऐसे में अगर किसी को निवेश करना है तो उसे थोड़ा थोड़ा करके सोना खरीदना शुरू कर देना चाहिए।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई
सोने ऑलटाइम हाई से इस वक्त 3,591 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी ऑलटाइम हाई से 8,035 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications