ICICI Bank share target price : शेयर बाजार में एक से बढ़कर शेयर हैं, लेकिन उनको छांटना कठिन हो जाता है। इसीलिए ब्रोकरेज कंपनियां अपनी रिसर्च रिपोर्ट जारी करती हैं। इसमें बताया जाता है कि किस शेयर में निवेश करके फायदा कमाया जा सकता है। हाल ही में एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक में निवेश पर कितना फायदा उठाया जा सकता है, यह बताया गया है।

जानिए आईसीआईसीआई बैंक का टारगेट प्राइस
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 24 अक्टूबर 2022 को अपनी रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आगामी एक साल के अंदर ही करीब 29 फीसदी का फायदा करा सकता है। 24 अक्टूबर को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का रेट करीब 907 रुपये था। उस दिन रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि यह शेयर आगामी 1 साल के अंदर 1,170 रुपये का स्तर छूट सकता है। ऐसे में यहां पर निवेश का अवसर बनता है।
जानिए आज के रेट के हिसाब से फायदा
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज यानी 27 अक्टूबर को 925.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अगर देखा जाए तो यह एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद से कुछ ऊपर आ गया है। लेकिन आज के रेट के हिसाब से भीा अगर देखा जाए तो इस शेयर में निवेश करके करीब 27 फीसदी से ज्यादा का फायदा उठाया जा सकता है।

जानिए आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का एक साल का हाई और लो रेट
आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का एनएसई में एक साल का जहां न्यूनतम स्तर 642.15 रुपये का रहा है, तो वहीं उच्चतम स्तर 943.25 रुपये का रहा है। वहीं बीएसई पर 1 साल का आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का न्यूनतम रेट 924.80 रुपये का रहा है, तो अधिकतम रेट 933.55 रुपये का रहा है।

जानिए कैसे रहे हैं दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम
आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में अपनी दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। यह वित्तीय परिणाम काफी अच्छे रहे हैं। इनके अनुसार बैंक के मुनाफे में 37 फीसदी का सालाना आधार पर उछाल दर्ज हुआ है। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम 26.5 फीसदी तेजी के साथ बढ़ी है। इस रिजल्ट में सबसे अच्छी बात है कि बैंक का बैड लोन कम हुआ है। सितंबर तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 7558 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2021 में 5511 करोड़ रुपये था। इसके अलावा बैंक की असेट क्वॉलिटी में सुधार भी दर्ज हुआ है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 22 बेसिस प्वाइंट्स कम हुआ है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications