How far will Suzlon's share rate go: सुजलान का शेयर एक बार फिर से ऊपर जाना शुरू हो गया है। आज फिर सुजलॉन इनर्जी के शेयर का रेट 70 पैसे ऊपर चल गया है। सुजलॉन के शेयर में 70 पैसे की तेजी का मतलब है कि यह शेयर करीब 5 फीसदी ऊपर जा चुका है।
सुजलॉन इनर्जी कुछ दिन पहले 15.75 रुपये तक चला गया था। लेकिन फिर से वह गिरकर करीब 13 रुपये तक चला गया था। ऐसे में निवेशक निराश हो गए थे। हालांकि लगातार बताया जा रहा था कि यह शेयर अभी काफी ऊपर तक जा सकता है।

आज सुजलॉन इनर्जी के शेयर का न्यूनतम स्तर 14.20 रुपये और उच्चतम स्तर 15.00 रुपये का रहा है। वहीं अगर देखा जाए तो सुजलॉन इनर्जी का शेयर बीते एक साल में 5.90 रुपये का न्यूनतम का स्तर बना चुका है। इसके अलावा सुजलॉन इनर्जी का साल का उच्चतम स्तर 15.75 रुपये का रहा है।
शेयर बाजार की एक जानकार वैशाली पारेख ने ईटी को बताया है कि सुजलान का शेयर निकट भविष्य में 17 रुपये तक जा सकता है। हालांकि सुजलॉन इनर्जी के शेयर में 13 रुपये का स्टॉप लॉस लगा कर रखना चाहिए।
वहीं कुछ जानकार सुजलॉन इनर्जी के शेयर का प्राइस टारगेट 30 रुपये भी बता रहे हैं। जानकारों का मानना है कि कंपनी मे अब काफी सुधार दिख रहा है। कारोबार तेजी से बढ़ता दिख रहा है।
सुजलॉन इनर्जी के कर्ज में पिछले दिनों भारी कमी दर्ज हुई है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी को नए नए आर्डर मिल रहे हैं। अभी कंपनी को वाइब्रेंट इनर्जी से 99 मेगावाट का आर्डर मिला है। इसके अलावा भी कंपनी को कई और आर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर के चलते कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
हालांकि सुजलॉन इनर्जी एक पेनी शेयर है। ऐसे में इस शेयर में निवेश से पहले सभी को अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लेनी चाहिए। शेयर बाजार में पैसा लगाने में कुछ जोखिम होते हैं, जिनको निवेश से पहले समझना जरूरी होता है।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
