नई दिल्ली, दिसंबर 9। डिजिटल टोकन यानी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हाल ही में भारी गिरावट आई। मगर इसके बाद ये फिर से संभला है। इसी बीच टेरा क्रिप्टो कॉइन ने मार्केट कैपिटल के आधार पर दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में जगह बना ली है। अब इसकी मार्केट कैपिटल 26 अरब डॉलर के करीब है, जो डॉगकोइन, शीबा इनु, एवलांच, पॉलीगॉन और क्रिप्टो.कॉम कॉइन से ज्यादा है। अब आगे संभावना है कि यह पोलकाडॉट को भी पीछे छोड़ सकता है। इस समय पोलकाडॉट की मार्केट कैपिटल करीब 29 अरब डॉलर है। जहां तक निवेशकों का सवाल है तो टेरा क्रिप्टो कॉइन ने निवेशकों को भी भारी मुनाफा कराया है।
15000 फीसदी रिटर्न
टेरा ने 2021 में भारी भरकम रिटर्न दिया है। बल्कि यह इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली क्रिप्टोकरेंसियों में से एक रही है। पिछले एक साल में भी यह डिजिटल टोकन काफी ऊपर चढ़ा है। इसने बीते एक साल में 15,000 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। यह एक साल पहले आधे डॉलर से भी कम की कीमत पर थी, मगर ये 75.56 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने में कामयाब रही है।
1 लाख रु के 1.50 करोड़ रु
15000 फीसदी रिटर्न के हिसाब से टेरा क्रिप्टो ने निवेशकों की दौलत 150 गुना कर दी है। यानी अगर किसी ने 1 साल पहले इस क्रिप्टो में 1 लाख रु का निवेश किया हुआ होता तो उसकी निवेश राशि इस समय 1.50 करोड़ रु होती। यानी 1 लाख रु पर निवेशकों को 1.49 करोड़ रु का भारी भरकम फायदा हुआ है। इसने 2021 में ही 1 लाख रु के 1 करोड़ रु से अधिक बनाए हैं।
2021 में 12000 फीसदी रिटर्न
कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में इस टोकन ने लगभग 12,000 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। उदाहरण के लिहाज से समझिए कि यदि आपने 1 जनवरी को इस टोकन में 1 लाख रु रुपये का निवेश किया होता तो आपके निवेश का मूल्य आज 1.20 करोड़ रुपये होता। बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी बीते कुछ समय में इसी तरह की तेजी के लिए चर्चा का विषय रही हैं।
टोटल कितनी है सप्लाई
ये टोकन इस समय 68-70 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है। अब तक इसके 382,692,629.13 लूना टोकन सप्लाई में हैं, जबकि इसकी कुल सप्लाई 855,799,933 है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी भरकम रिटर्न अब कोई नई बात नहीं रह गयी है। आकर्षक रिटर्न ही एक ऐसा प्रमुख फैक्टर रहा है जिसके चलते जोखिम उठाने वाले क्रिप्टो में जम कर निवेश कर रहे हैं।
लंबी अवधि के लिए निवेश
मगर ऐसा भी हुआ है कि कुछ टोकन अचानक उछले और फिर उनमें आई तेजी खत्म हो गयी। लेकिन, जानकारों का कहना है कि ऐसे की टोकन हैं जो लंबी अवधि के निवेश के लिए अच्छे हैं। टेरा पांचवीं सबसे बड़ा डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (डीएफआई) प्रोटोकॉल है, जिसकी कुल वैल्यू 12.7 अरब डॉलर से अधिक है। यह फिएट मनी-पेग्ड एल्गोरिथम स्थिर सिक्कों का एक नेटवर्क बना रहा है जो नेक्स्ट जेन के पेमेंट नेटवर्क को पावर प्रदान कर सकता है। टेरा एक इंटरऑपरेबल ब्लॉकचैन है जो कई अलग-अलग ब्लॉकचेन के साथ इंटरैक्ट कर सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
