
TDS will not be deducted in Mahila Samman Savings Certificate Scheme: सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट पर बड़ी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि इस स्कीम से मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस नहीं काटा जाएगा।
मोदी सरकार ने बजट में महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट शुरू करने की घोषणा की थी। इस स्कीम के तहत महिलाएं अपना खाता खुलवाकर ज्यादा ब्याज का फायदा उठा सकती हैं।
महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट स्कीम में इस वक्त साढ़े सात फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। केवल महिलाएं ही यह खाता खुलवा सकती हैं। इस स्कीम के तहत दो साल के लिए दो लाख रुपये जमा कराया जा सकता है।
अगर महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट में 2 लाख रुपये का निवेश किया जाता है, तो 2 साल में कुल मिलाकर 32040 रुपये ब्याज के रूप में मिलता है। अब सरकार ने कहा है कि इस ब्याज पर टीडीएस नहीं काटा जाएगा।
ऐसी स्थिति में महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट से होने वाली आय को महिलाओं की साल की कुल आय में जोड़ा जाएगा। बाद में महिला जिस टैक्स स्लैब में आएगी, उसी हिसाब से आयकर देना होगा। अगर इस ब्याज को मिलाकर आमदनी टैक्स देने की सीमा से कम है, तो कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट के ब्याज पर टीडीएस न काटने का नोटिफिकेशन सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 16 मई 2023 को जारी किया गया है।
महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट योजना के तहत 10 साल या उससे अधिक आयु की बच्ची का भी खाता खोला जा सकता है। घर में जितनी भी महिलाएं या बच्ची हैं, सभी के नाम पर महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट में निवेश किया जा सकता है।
महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट में निवेश के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन दस्तावेज में आधार कार्ड, पहचान प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications