TCS Stocks to buy: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन शुरू हो गया है. नतीजों के दम पर शेयरों में एक्शन भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में आज 12 जुलाई को फोकस TCS के शेयर पर है. Q1 में दमदार प्रदर्शन के चलते ब्रोकरेज फर्म शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं. खरीदारी के साथ शेयर पर अपसाइड टारगेट दिया है. खास बात ये भी है कि टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों को 1000% का डिविडेंड भी मिलेगा.
TCS पर ब्रोकरेज फर्म की स्ट्रैटेजी
दिग्गज IT कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने Q1 रिजल्ट्स के बाद रेटिंग को अपग्रेड किया है. इसके तहत BUY की रेटिंग कर दी, जोकि पहले HOLD की थी. शेयर पर 4030 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक TCS ने अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं. अहम वर्टिकल और मार्केट में ग्रोथ की वापसी देखने को मिली है. साथ ही हायरिंग भी 7 तिमाहियों के ऊंचाई पर पहुंच गया है, जोकि सुधार के संकेत हैं. PE प्रीमियम भी 5 साल के एवरेज से नीचे है.

UBS ने TCS पर BUY की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 4600 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. नोमुरा ने शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग के साथ 3860 रुपए का टारगेट दिया है. नुवामा वेल्थ ने TCS के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही शेयर पर 4800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि गुरुवार को शेयर नतीजों से पहले हल्की बढ़त के साथ 3922.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Q1 में TCS का दमदार प्रदर्शन
TCS की Q1 में तिमाही आधार पर 2.2% बढ़कर 62613 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछली तिमाही में 61,237 करोड़ रुपए थी. कंपनी का PAT यानी नेट प्रॉफिट 12,040 करोड़ रहा है, जोकि Q4FY24 के 12,434 करोड़ से 3% कम रहा. TCS ने बताया कि जून तिमाही में सैलरी हाइक की वजह से मार्जिन पर असर पड़ा है. EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन Q1 में 24.7% रहा, जोकि पिछली तिमाही के 26% से 130 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई है. नेट मार्जिन 19.2% रही.
अप्रैल से जून के दौरान कंपनी ने 5452 कर्मचारियों की हायरिंग की. इसकी वजह से TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.07 लाख हो गई है. ऑपरेशंस से आय 62613 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 59381 करोड़ रुपए थी.
1000% अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी
एक्सचेंज फाइलिंग में TCS ने बताया कि शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा. यानी निवेशकों को प्रति शेयर 1000 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बोर्ड मीटिंग में Q1FY25 के लिए अंतरिम डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई 2024 को फिक्स किया गया है. निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड की रकम 5 अगस्त, 2024 को भुगतान की जाएगी.
TCS के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ
बाजार को दी जानकारी में टाटा ग्रुप कंपनी ने बताया कि यशस्विन सेठ को कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है. इनका कार्यकाल 1 नवंबर 2024 से शुरू होगा. यशस्विन सेठ प्रदीप मनोहर गायतोंडे की तगह लेंगे.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
