नई दिल्ली, जून 11। दुनिया की ग्लोबल आईटी कंपनियों की टक्कर देने वाली भारत की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने निवेशकों को भी मालामाल किया है। जब से यह शेयर भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है, तभी से यह लगातार बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहा है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर अपनी लिस्टिंग से अभी तक करीब 3000 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है। यह कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने में काफी उदार रही है। यही कारण है कि इसके आईपीओ में जिसने शेयर लिए हैं, उनके पास अब इनकी संख्या कई गुना हो चुकी है। आइये जानते हैं कि कुछ हजार रुपये को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कितने दिनों में लाखाें रुपये में बदल दिया। देश की इस सबसे बड़ी आईटी कंपनी में इस वक्त करीब 4.88 लाख लोग काम कर रहे हैं।
2004 में लिस्ट हुई थी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) भारतीय शेयर बाजार में 2004 में लिस्ट हुई थी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 2004 में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था। तब से अब तक यह अपने निवेशकों को 3000 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। एन चंद्रशेखरन ने यह बात टीसीएस के 17वें वर्चुअल एनुअल मीटिंग में कही।
जानिए कितने रुपये में एलाट हुआ था शेयर
वर्ष 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का आईपीओ आया था। उस वक्त कंपनी ने 850 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर अपने निवेशकों को जारी किए थे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के अनुसार आज कंपनी के हर एक शेयर की वैल्यू 28,000 रुपये के आसपास है। इसमें हर शेयर पर मिले बोनस शेयर और लाभांश शामिल हैं। इस प्रकार अगर किसी निवेशक ने आज से 17 साल पहले आईपीओ में इस कंपनी के 10 शेयर (8500 रुपये में) लिए होंगे, और उनको बेचा नहीं होगा तो उनकी वैल्यू इस वक्त 2.80 लाख रुपये हो चुकी है।
जानिए टीसीएस का आज का रेट
टीसीएस का शेयर 11 जून 2021 को दोपहर में एनएसई पर 3281 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इमें 64 रुपये की तेजी है। टीसीएस एनएसई पर साल का उच्चतम स्तर 3,354.35 रुपये का और न्यूनतम स्तर 2,000.95 रुपये का बनाया है।
वहीं टीसीएस का शेयर 11 जून 2021 को दोपहर में बीएसई पर 3283 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इमें 64.65 रुपये की तेजी है। टीसीएस बीएसई पर साल का उच्चतम स्तर 3,358.80 रुपये का और न्यूनतम स्तर 2,000.60 रुपये का बनाया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
