नई दिल्ली, मार्च 21। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने निवेशकों को कमाई का तगड़ा मौका दिया है। इसके अलावा यह कमाई गारंटीड है। यानी अगर शेयरधारक अपने शेयर टीसीएस की स्कीम में दे दे तो उसे हर शेयर करीब 800 रुपये का गारंटीड फायदा हो सकता है। यह आफर टीसीएस का बॉयबैक आफर है। कंपनी 18,000 करोड़ रुपये का खर्च अपने बायबैक पर करने जा रही है। अगर आपके पास टीसीएस के शेयर हैं, तो जानिए यह गारंटीड कमाई कैसे की जा सकती है। जहां तक अंतिम तारीख की बात है तो यह 23 मार्च 2022 है।
आइये जानते हैं पूरा डिटेल
पहले जानिए बायबैक ऑफर
टीसीएस इस बार काफी बड़ा बायबैक आफर लेकर आया है। टीसीएस का यह बायबैक आफर 18,000 करोड़ रुपये का है। इस ऑफर के तहत कंपनी 4,00,00,000 शेयर का बायबैक करेगी। टीसीएस का यह बायबैक ऑफर 9 मार्च 2022 को खुला है और इसका फायदा 23 मार्च 2022 तक उठाया जा सकता है। इस बायबैक आफर के तहत टीसीएस 4500 रुपये प्रति शेयर के रेट पर अपने शेयर वापस खरीदेगी। वहीं इस वक्त टीसीएस के शेयर का रेट करीब 3656 रुपये चल रहा है। इस प्रकार प्रत्येक शेयर पर 800 रुपये से ज्यादा का फायदा हो रहा है।
अब जानिए कौन बेच सकता है टीसीएस के बायबैक में शेयर
टीसीएस के इस बायबैक में रिकॉर्ड डेट में जिनके पास टीसीएस के शेयर होंगे वह अपने शेयर बेच सकते हैं। टीसीएस ने अपने बायबैक के लिए 23 फरवरी 2022 की तारीख तय की थी। यानी जिनके पास 23 फरवरी को डीमैट में टीसीएस के शेयर होंगे, वह इस बायबैक में अपने शेयर बेच सकते हैं।
जानिए कितने शेयर बेच सकते हैं
टीसीएस ने तय किया है कि वह बायबैक के दौरान रिटेल निवेशकों से प्रत्येक 7 शेयर के बदले में एक शेयर बायबैक करेगा। वहीं बाकी टीसीएस शेयर धारकों से प्रति 108 शेयर के बदले 1 शेयर खरीदेगा। रिटेल निवेशक उनको माना जाएगा, जिनके डीमैट खाते में 23 फरवरी 2022 को टीसीएस के 2 लाख रुपये तक के शेयर होंगे।
5 साल में टीसीएस का चौथा सबसे बड़ा बायबैक
पिछले 5 साल में टीसीएस का यह चौथा सबसे बड़ा बायबैक ऑफर है। टीसीएस का पिछला बायबैक 18 दिसंबर, 2020 को खुला था और 1 जनवरी, 2021 को बंद हुआ था। इस बायबैक पर कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
