
Tax Savings Investment : किसी भी वित्त वर्ष में टैक्स बचाने के लिए आपको वित्त वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स सेविंग्स ऑप्शन में निवेश करना जरूरी है। अब जबकि वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने जा रहा है तो बचे हुए दिनों में आप किसी टैक्स सेविंग्स ऑप्शन में निवेश करके टैक्स बचा सकते हैं। इन ऑप्शनों में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) आदि शामिल हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के खत्म होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में यदि आप टैक्स सेविंग ऑप्शन में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। हम आपको यहां ऐसे 5 बढ़िया ऑप्शनों की जानकारी देंगे।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पीपीएफ में एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रु तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। पीपीएफ ईईई कैटेगरी का निवेश ऑप्शन है। इसका मतलब है कि आप इसमें जो निवेश करेंगे, उस पर जो रिटर्न मिलेगा और मैच्योरिटी पर जो पैसा मिलेगा सब कुछ टैक्स फ्री होगा। पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी की ब्याज दर के लिहाज से रिटर्न मिलता है।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना में भी अधिकतम 1.5 लाख रु तक की निवेश राशि टैक्स फ्री रहती है। इस योजना के तहत खाता 250 रुपए में खुलवाया जा सकता है। इसमें आपको सालाना 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है। ये योजना केवल बेटियों के लिए है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) खाता एक रिटायरमेंट बेनेफिट खाता है जिस पर भारत सरकार का सपोर्ट मिलता है। भारतीय वरिष्ठ नागरिक अकेले या संयुक्त रूप से इस योजना में निवेश कर सकते हैं। ये योजना भी 1.5 लाख रु तक के निवेश पर टैक्स बचाने की सुविधा देती है। इस योजना पर इस समय 8 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में भी एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रु तक का निवेश टैक्स फ्री रहता है। आप इनमें 100 रुपये जितनी छोटी राशि का भी निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम सीमा कुछ भी नहीं है। एनएससी सर्टिफिकेट बैंकों और एनबीएफसी में सिक्योर्ड लोन के लिए कोलेट्रोल या सिक्योरिटी के रूप में स्वीकार किए जाते हैं। ऐसे मामले में सर्टिफिकेट पर ट्रांसफर स्टैंप लगाई जाती है और लोन देते समय बैंक को ट्रांसफर कर दिया जाता है।

टाइम डिपॉजिट स्कीम
ये पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम है। निवेशक 1, 2, 3 और 5 साल की अलग-अलग अवधि के लिए डिपॉजिट कर सकते हैं। इसमें भी अधिकतम टैक्स फ्री निवेश राशि 1.5 लाख रु है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

31 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज है ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख, वरना अटक सकता है रिफंड!

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
